हो गया रजब का चाँद, हजरत अली जन्म दिवस का अवकाश 15 फरवरी 2022 को
February 2, 2022
No Comments
लखनऊ। शिया चाँद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद सैफ अब्बास नकवी ने बुधवार की शाम को जानकारी दी कि 02 फरवरी 2022 को रजब का चाँद हो गया है। इसलिए 03 फरवरी 2022 को रजब की पहली तारीख होगी और हजरत अली अ.स. के जन्म दिवस का अवकाश 15 फरवरी 2022 को होगा।
इस सम्ंबध में मौलाना सैय्यद सैफ अब्बास नकवी ने ट्वीट करते हुए भी इस बात की जानकारी देते हुए लिखा है कि तमाम मोमेनीन को यह इत्तेला दी जाती है कि 02 फरवरी 2022 को माहे “रजब” के चाँद की तसदीक़ हो गई है। इसलिए 03 फ़रवरी 2022 को माहे “रजब” सन् 1443 हिजरी” कि पहली तारीख होगी।