ट्रेन में रुपए मांगने और अभद्र व्यवहार करने पर यात्रियों ने किन्नर को जमकर पीटा-Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रेन में सफर कर रहे लोगों से एक किन्नर रुपए मांगता है और युवक द्वारा पैसे न देने पर वह अभद्र व्यवहार करता है, इस पर युवक किन्नर पर थप्पड़ बरसा देता है. इसी के साथ ही अन्य यात्री भी उसे पीटने लगते हैं. तभी किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कॉमेंट कर रहे हैं और यात्रियों के इस कार्य को सही बता रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि किन्नर यात्रियों को अपनी भलाई के लिए परेशान करती है. एक तो महंगाई और आमदनी कम, ऊपर से इनको जो भी दो वो नहीं लेंगे और अधिक चाहिए होता है.
एक अन्य यूजर ने लिखा कि हम अपना घर चलाए या इनको पैसा दें तो वहीं एक अन्य ने कहा कि इनको सबक सिखाना जरूरी है. तो वही एक अन्य ने कहा कि अगर कोई कुछ देता है तो उसे रख लेना चाहिए, क्योंकि हर व्यक्ति आज के समय में परेशान है. ऊपर से ये लोग और परेशान करने के लिए चले आते हैं.
ट्रेन में पैसों की मांग के दौरान यात्रियों से अभद्र व्यवहार करने वाले किन्नर को लोगों ने मिलकर सबक सिखा दिया। pic.twitter.com/f1QEtVYRhR
— Dinesh Kumar (@DineshRedBull) April 13, 2026
ये भी पढ़ें-पोते की थार से कुचल कर दादी की मौत…परिजनों ने साधी चुप्पी- VIDEO