पोते की थार से कुचल कर दादी की मौत…परिजनों ने साधी चुप्पी- VIDEO
Farrukhabad Thar Accident News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक शख्स अपने घर थार से पहुंचता है और गेट खोलने के लिए एक बुजुर्ग महिला आती है. शख्स थार को घर के अंदर कर देता है. इसके बाद बुजुर्ग महिला गेट बंद करने लगती लेकिन तभी गेट खुलता है और थार बैक होते हुए एक दीवार से लड़ जाती है और इसके बीच में बुजुर्ग महिला आ जाती है.
ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यह घटना उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के कादरी गेट थाना क्षेत्र से सामने आया है. शहर की आवास विकास कॉलोनी में न्यू एलआइसी बिल्डिंग के सामने वाली गली में 70 वर्षीय महिला के साथ ये हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि हैंडब्रेक ना लगे होने की वजह से गाड़ी अपने आप पीछे की तरफ आ गई और बुजुर्ग महिला को सम्भलने का मौका नहीं मिला और इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला सरला कटियार उस शख्स की दादी थी जो थार गाड़ी खड़ी कर रहा था. घटना के वक्त वह दादी क बचाने की कोशिश करता है लेकिन नाकाम रहता है. तो वहीं पारिवारिक मामला होने की वजह से परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं. मृतक महिला स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत हुई थीं.
खबर है कि घटना की सूचना पुलिस को भी नहीं है. कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी का बयान सामने आया है जिसमें उन्होने कहा कि इस संबंध में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी है. तो वहीं अब सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
A video of a tragic accident has emerged from #Farrukhabad, #UttarPradesh, where a woman was seriously injured due to carelessness while parking her #Thar. The video is rapidly going viral on social media. pic.twitter.com/VsXb76k7ch
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) April 4, 2026
ये भी पढ़ें-Heart Attack: बैडमिंटन खेलते वक्त 58 साल का शख्स गिरा जमीन पर और फिर…मौत-Video