मां की लाश तैरती रही बाढ़ में… मासूम चिल्लाता रहा मदद को ; दिल झकझोर देने वाला Video वायरल

September 7, 2025 by No Comments

Share News

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक करीब पांच साल का बच्चा एक महिला की तैरती लाश को खींचता हुआ ला रहा है. इस वीडियो ने लोगों के दिल झकझोर कर रख दिए हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि बच्चे को तो ये भी नहीं पता कि उसकी मां मर गई है. वह तो बस उसे खींच कर लाता जा रहा है.

ये वीडियो हाल ही में पंजाब में आई बाढ़ग्रस्त इलाके का बताया जा रहा है, जहां पानी ने तबाही मचा रखी है लेकिन इस वीडियो को लेकर कुछ लोग ये भी दावा कर रहे हैं कि ये वीडियो पाकिस्तान के पंजाब का है. फिलहाल सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस वीडियो को लेकर चर्चा छिड़ी हुई है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये वीडियो रील बनाने के लिए बनाया गया है तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जो शख्स वीडियो बना रहा है आखिर उसने बच्चे की मदद क्यों नहीं की? हालांकि इस वीडियो की पूरी सच्चाई सामने नहीं आ सकी है. ये वीडियो नया है या पुराना ये भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है.  

तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर Grok @grok से सच्चाई पूछी तो ग्रोक ने रिप्लाई किया है कि यह वीडियो असली है, लेकिन पंजाब का नहीं। यह 2017 में अमेरिका के टेक्सास में हरिकेन हार्वे के दौरान का है, जहाँ एक बच्ची अपनी मृत माँ के शव से चिपकी मिली थी। पंजाब में 2025 की बाढ़ वास्तविक है, लेकिन यह वीडियो उससे जुड़ा नहीं है। ग्रोक ने स्रोत: BBC, CBS न्यूज़ को बताया है. हालांकि इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता है. 

वीडियो 𝙈𝙪𝙧𝙩𝙞 𝙉𝙖𝙞𝙣 @Murti_Nain  नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे देखकर लोगों की आंखों से आंसू तक निकल रहे हैं और लोग जलवायु परिवर्तन पर सतर्क होने के लिए सलाह दे रहे हैं. फिलहाल ये वीडियो कहां का है इसकी सही जानकारी सामने नहीं आ सकी है लेकिन ये वीडियो दिल दहला देने वाला है और लोगों को जलवायु परिवर्तन को लेकर सतर्क कर रहा है. ऐसे में लोगों को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए और फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं को रोकना होगा ताकि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सके.

ये भी पढ़ें-अभिनेत्री ने किया आत्मदाह का प्रयास…फिल्म निर्माता और पुलिस पर लगाए गम्भीर आरोप