Twin Tower Collapsed: 10 साल की कानूनी लड़ाई के बाद सात सेकेंड में धराशायी हुआ 105 मीटर ऊंचा “भ्रष्टाचार “, ट्विन टावर गिरने के बाद लोग वातावरण और मलबे को लेकर चिंतित, पानी का शुरू हुआ छिड़काव, नोएडा CEO ने कहा, एक घंटे में हो जाएगा स्थिति का अंदाजा, देखें वीडियो

August 28, 2022 by No Comments

Share News

नोएडा। करीब दस सालों की कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार नोएडा में बने सुपरटेक बिल्डर के ट्विन टावर रविवार को जमींदोज हो गए। एमरॉल्ड कोर्ट सोसाइटी में रह रहे लोगों ने इन टावर्स के निर्माण में धांधली को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में केस दर्ज किया था। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने साल 2014 में ट्विन टावर को ध्वस्त करने का आदेश दिया था, जिसे पिछले साल अगस्त में सुप्रीम कोर्ट से भी मंजूरी मिल गई थी। बता दें कि इन दोनों टावरों को उस स्थान पर अवैध रूप से बना दिया गया था, जहां पर पार्क था और आस-पास बनी हाउसिंग सोसायटी के इस्तेमाल के लिए ये पार्क था।

ब्लास्ट से पहले की तस्वीर

फिलहाल रविवार को देश की सबसे ऊंची इमारत को धराशायी कर दिया गया है, लेकिन अब लोग इसके मलबे को लेकर चिंतित हैं। साथ ही इस बार को लेकर भी परेशान हैं कि इसके टूटने के बाद वातावरण पर क्या प्रभाव पड़ेगा। कहा जा रहा है कि मलबा हटाने में तीन महीने लगेंगे।

तो वहीं ट्विन टावर गिरने के बाद लोगों की छतों और आस-पास की इमारतें धूल के गुबार से भर गई है। इसी बात को लेकर लोग चिंतित हैं कि आखिर अब वातावरण पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। बता दें कि सात सेकेंड में बिल्डिंग गिर गई और इसे गिराने के लिए 3.5 टन विस्फोटक लगाया गया था। नोएडा के सेक्टर 93-ए स्थित दोनो टावर 400 करोड़ की कीमत से बने थे जो कि अब पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हो रहा है। धूल की गुबार में तब्दील हुए दोनों टावरों को ध्वस्त होते देखने के लिए दूर-दूर से लोग नोएडा पहुंचे थे।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक 32 फ्लोर सियान टावर में थे और 29 फ्लोर एपेक्स टावर में थे। दोनों को मिला कर करीब 60 हजार टन मलबा निकलेगा। इसे हटाने में करीब तीन महीने लगेंगे। बता दें कि इससे पहले 13 जनवरी 2020 में ही केरल के मराडु में चार टावर ध्वस्त किए गए थे। इनमें तीन में 17 मंजिल और एक में 19 मंजिल टावर था। फिलहाल नोएडा के ट्विन टावर धराशायी के बाद से किसी भी तरह की अप्रिय घटना की जानकारी अभी तक नहीं आई है। (फोटो सोशल मीडिया)

यहां देखें वीडियो