शर्मनाक: इटावा में दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, लिफ्ट देने के बाद कर लिया था अपहरण

November 27, 2021 by No Comments

Share News

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से फिर बहन-बेटियों की इज्जत को तार-तार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां दो बहनों के साथ दुष्कर्म की खबर सामने आ रही है। पहले तीन आरोपियों ने बहनों का अपाहरण किया। इसके बाद का सामूहिक दुष्कर्म किया। रविवार को हुई इस शर्मनाक घटना में शामिल तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक दोनों बहनों ने तीनों आरोपियों के खिलाफ इटावा जिले के सैफई थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस सम्बंध में सैफई थाना प्रभारी मोहम्मद हामिद सिद्दीकी ने मीडिया को बताया कि पुलिस टीम एक रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे गश्त कर रही थी। तभी तीन लोग पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने तीनों को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पास से ही किसी के चीखने की आवाज सुनाई दी। यह आवाज एक दुकान से आ रही थी, जिसका शटर आधा खुला हुआ था। इस पर पुलिस टीम वहां पहुंची तो देखा कि दो महिलाएं रो रही थीं और अर्ध-नग्न अवस्था में थीं। उनकी आपबीती जानने के बाद उन्हें चिकित्सा जांच के लिए इटावा जिला अस्पताल भेज दिया। इसके बाद दोनों महिलाओं ने आरोप लगाया कि जिस शख्स से उन्होंने लिफ्ट मांगी थी। उसने और उसके साथियो ने उन्हें शराब जबरन शराब पिलाया और चिल्लाने पर गम्भीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इसके बाद युवक दोनों युवतियों को दुकान में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि युवतियों ने आरोप लगाया है कि उनको बेरहमी से पीटा भी गया है। 

अन्य खबरें-

1-पुराने विवाद के लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, खौलते तेल में डाला हाथ, मुकदमा दर्ज  

2-लखनऊ में हिस्ट्रीशीटर की सरेशाम गोली मारकर हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार