Kanhaiyalal murder case:घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, NIA,SIT,FSL और ATS की टीमें, सीमा पार कनेक्शन को लेकर की जा रही है जांच, दावत-ए-इस्लामी संस्था से जुड़े हैं हत्यारे, देखें क्या कहा राजस्थान डीजीपी एमएल लाठर ने
कन्हैयालाल की हत्या उदयपुर में जहां की गई थी, वहां पुलिस, NIA, SIT,FSL और ATS की टीमों के पहुंचने की खबर सामने आ रही है। एएनआई ने इस सम्बंध में एक ट्वीट करते हुए जानकारी दी है और लिखा है कि उदयपुर: पुलिस, NIA, SIT,FSL और ATS की टीमें मौके पर पहुंची हैं, जहां कल दो लोगों ने कथित रूप से निलंबित भाजपा नेता नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने के लिए एक दर्जी कन्हैया लाल की हत्या कर दी गई थी।
इसी के साथ इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान डीजीपी एम.एल. लाठर ने एएनआई को दिए बयान में बताया है कि अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि ये लोग (मामले में मुख्य आरोपी) दावत-ए-इस्लामी नाम की संस्था से संपर्क में थे। इस प्रकरण को प्रारंभ से ही एक्ट ऑफ टेरर मानते हुए UAPA के अंतर्गत अभियोग पंजीबद्ध किया गया…NIA भी रात को ही हमारे अनुसंधान में जुड़ गए। जहां तक इनका(मुख्य आरोपी) सीमा पार कनेक्शन की बात है, जो भी डिजिटल साक्ष्य है उसकी जांच राजस्थान पुलिस अपने स्तर पर कर रही है। NIA का सहयोग भी लिया जा रहा है। (फोटो एएनआई के वायरल ट्वीट से ली गई है)
तो दूसरी ओर एएनआई को दिए बयान में बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज़ हुसैन उदयपुर की घटना पर कहा है कि जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। इसमें जो 2 हैवान शामिल हैं उन्होंने हैवानियत के अलावा कोई काम नहीं किया है। ये भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। धर्म ने नाम पर जिस तरह का जुनून पैदा कर रहे हैं ये दुर्भाग्यपूर्ण है। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा है कि इस्लाम इसकी इजाज़त नहीं देता। कोई भी धर्म किसी की जान लेने की इजाज़त नहीं देता। हत्या में शामिल लोगों को स्पीडी ट्रायल करके तुरंत फांसी देनी चाहिए।
पढ़ें सम्बंधित अन्य खबरें