Udaipur Murder Case: दर्जी कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में हिंदू समाज ने किया विशाल शांति प्रदर्शन, श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए किया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, देखें वीडियो

Share News

राजस्थान के उदयपुर के एक इलाके में 29 जून को दर्जी कन्हैयालाल की बेरहमी से की गई हत्या के बाद जहां पूरे देश में आक्रोश है, वहीं हिंदू समाज ने इस घटना के विरोध में जयपुर में एक विशाल शांति प्रदर्शन किया। इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों हिंदुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। बता दें कि पिछले 6 घंटे पहले इस वीडियो को वायरल किया गया है, जिसमें अभी तक 2500 से अधिक रिट्विट और 5 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

PATNA:एक कोचिंग में शिक्षक ने पांच साल के बच्चे को इतना पीटा की टूट गया डंडा, फिर घूसों से मारा, बेहोश हुआ बच्चा, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो पोस्ट करने वाले ट्विटर यूजर ने लिखा है कि
न किसी ने पत्थर चलाया..न आगजनी की…न छुरी चलाई..।#कन्हैया हत्याकांड के विरोध में #जयपुर में #हिंदू_समाज का विशाल प्रदर्शन। श्रद्धांजलि के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया। बता दें हाल ही में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विरोध में देश भर में एक विशेष समुदाय द्वारा हिंसक प्रदर्शन किया गया और इसी के चलते देश के कई हिस्सों में उन हिंदुओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जो कि नूपुर शर्मा का समर्थन कर रहे थे। नूपुर पर आरोप है कि उन्होंने एक टीवी डिबेट में पैगम्बर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। हालांकि पुलिस ने कन्हैयालाल के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।