कन्हैयालाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आरोपी मोहम्मद गौस का है पाकिस्तान से कनेक्शन, 2014 में गया था कराची, स्लीपर सेल की तरह रह रहा था भारत में

June 29, 2022 by No Comments

Share News

कन्हैयालाल मर्डर केस में जांच एजेंसियों ने एक बड़ा खुलासा किया है। जांच एजेंसियों कन्हैयालाल की हत्या करने वाले दो आरोपियों में से एक का कनेक्शन (गौस मोहम्मद) पाकिस्तान से बताया है। गौस स्लीपर सेल की तरह भारत में रह रहा था और अलग-अलग नम्बरों के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर के सम्पर्क में था।

Kanhaiyalal murder case:घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, NIA,SIT,FSL और ATS की टीमें, सीमा पार कनेक्शन को लेकर की जा रही है जांच, दावत-ए-इस्लामी संस्था से जुड़े हैं हत्यारे, देखें क्या कहा राजस्थान डीजीपी एमएल लाठर ने

सूत्रों के मुताबिक इस हत्या मामले में पाकिस्तान स्थित एजेंसियों की भूमिका सामने आई है। मामले की जांच करने वाले अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गौस के नम्बरों की कॉस डिटेल रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। इसी के साथ उसके सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल को स्कैन किया जाएगा। इसी के साथ ये भी जांच की जा रही है कि कहीं किसी और का भी तो इस घटना से सम्बंध नहीं है। बता दें कि 28 जून को उदयपुर के भीड़ वाले इलाके में स्थित कन्हैया लाल की कपड़े सिलने की दुकान में घुस कर दो लोगों ने हत्या कर दी थी। इस पूरी घटना के बाद ही उदयपुर ने तनाव व्याप्त हो गया था।

ये दोनो हत्यारोपी किए गए हैं गिरफ्तार, पहले का नाम मोहम्मद रियाज और दूसरे का नाम ग़ौस मोहम्मद है

इस मामले में पुलिस ने बताया था कि कन्हैयालाल की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपियों ने पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर दिया था। इसी के साथ एक धमकी भरा वीडियो भी जारी किया था। इस पूरी घटना को तालिबानी शैली की घटना बताया जा रहा है, जिसमें वे कहते दिख रहे हैं कि वीडियो को तब तक वायरल करुंगा, जब कर पैगम्बर का अपमान करने वाले को सबक न सिखा लूं। पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्या की साजिश दस दिन पहले ही रच ली गई थी। इस पूरे मामले के दोनों हत्यारोपियों के साथ ही तीन अन्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि कन्हैयालाल को हत्यारोपियों ने पहले ही मारने की धमकी दी थी। यह मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। लेकिन पुलिस ने इस मामले को समझौता करा कर रफा-दफा कर दिया था।

बता दें कि पुलिस की शुरुआती जांच में कन्हैयालाल के मामले में कई खुलासे किए हैं। डीजीपी एमएल लाठर ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि एक आरोपी गौस मोहम्मद का दावत ए इस्लामी नाम के संगठन के सम्पर्क में था। इस संगठन के तहत ही आरोपी गौस मोहम्मद साल 2014 में पाकिस्तान के कराची में गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की जांच अब विदेशी सम्बंध की तरफ मोड़ दी है।

पढ़ें सम्बंधित अन्य खबरें

Udaipur:कन्हैयालाल को मारने में हत्यारों ने पार कर दी थी क्रूरता की सारी हदें, शरीर पर मिले 26 घाव, 8 घाव गर्दन पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

HINDU BELIEF:घर में नहीं प्रवेश करेंगी नकारात्मक शक्तियां, सूर्यास्त के समय करें ये छोटा सा काम, शनिदेव की कृपा पाने के लिए प्रत्येक शनिवार को चौखट पर जलाएं चौमुखा दीपक

कन्हैयालाल मर्डर केस: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी को दिए जांच के निर्देश, तो कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा ” ये करना उचित नहीं “, देखें क्या दिया है बयान

कन्हैयालाल की हत्या मामले पर केरल के राज्यपाल एएम खान ने दिया बड़ा बयान, मदरसे में सिखाया जा रहा है ये “कानून”, भाजपा नेता राज्यवर्धन ने राजस्थान सरकार पर को ठहराया आरोपी, CM ने ली कानून व्यवस्था की बैठक, देखें वीडियो

Rajasthan:दर्जी कन्हैयालाल के अंतिम संस्कार में उमड़ी सैकड़ों की भीड़, देखें वीडियो, नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर गला रेतकर की गई थी हत्या, हत्यारों को फांसी देने की मांग

Rajasthan:नूपुर शर्मा के समर्थक दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के बाद उदयपुर रवाना हुई NIA की एक टीम, जांच के लिए किया गया SIT का गठन, 28 जुलाई तक लागू रहेगी धारा 144, देखें किन-किन जिलों में बंद रहेगा इंटरनेट,वीडियो

Rajasthan:कपड़ा नपवाने के बहाने आए दो लोगों ने नूपुर शर्मा के समर्थक दर्जी की हत्या कर वीडियो किया वायरल, 24 घंटे के लिए उदयपुर में बंद की गई इंटरनेट सेवा, हत्यारों ने प्रधानमंत्री को भी दी धमकी, देखें वीडियो

Rajasthan:उदयपुर में दर्जी हत्या के विरोध में उतरे लोगों ने की आगजनी, बंद की दुकानें, 600 की संख्या में भेजी गई पुलिस फोर्स, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा गिरफ्तार कर लिए गए हैं दोनों आरोपी, वायरल वीडियो

Rajasthan:उदयपुर से बाहर भाग गए थे दर्जी के दोनों हत्यारोपी, गिरफ्तारी के बाद सामने आया उदयपुर एसपी का बयान, कहा सात थानों में लगाया गया है कर्फ्यू, देखें वीडियो