Sattu Benefit: भरपूर प्रोटीन और कैल्शियम से भरा है सत्तु… भीषण गर्मी में इसके ढेरों फायदे

April 29, 2022 by No Comments

Share News

Sattu Benefit:  हिंदूं धर्म में जो भी त्योहार या पर्व बनाए गए हैं उनका कुछ न कुछ वैज्ञानिक आधार जरूर है. इसी तरह सतुवाई अमावस्या का भी वैज्ञानिक आधार है. यह वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर उस वक्त मनाई जाती है जब भीषण गर्मी पड़ रही होती है. इस दिन सत्तु का दान करना और सत्तु का सेवन करना अति महत्वपूर्ण मना गया है. अगर इसको वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो ये स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है.

सत्तु भुने चने और भुने जौ दोनों से ही बनता है. जौ के सत्तु की तासीर ठंडी होती है. इसीलिए माना गया है कि भीषण गर्मी में इसका सेवन करने से हमारे शरीर को शीतलता मिलती है. तो वहीं चने का सत्तु पेट के लिए अत्यधिक फायदेमंद रहता है. इसलिए अक्सर लोग दोनो सत्तु को एक ही में मिलाकर सेवन करते हैं. अगर आयुर्वेद की दृष्टि में देखा जाए तो ये शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है.

प्रोटीन और कैल्शियम से भरा होता है सत्तु

आयुर्वेदाचार्य रोहित यादव बताते हैं कि पेट फूलना, कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं के लिए सत्तु बहुत ही फायदेमंद होता है. इसमें प्रोटीन और कैल्शियम तो होता ही है, साथ ही कार्बोहाइड्रेट से बना होने के कारण तमाम प्रोटीन भी पाए जाते हैं। साथ ही यह आयरन से भी भरपूर होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन में मदद करता है और सूजन को कम करने में भी सहायक होता है।

दूर होता है आर्थिक संकट

वहीं आचार्य़ पुष्पलता पाण्डेय बताती हैं की सतुवाई अमावस्या के दिन सत्तु खाने और सत्तु दान करने के कई फायदे हैं। इस दिन सत्तु खाने से पहले दान अवश्य करें। मान्यता है कि सत्तु दान करने से घर की आर्थिक समस्या दूर होती है और शारीरिक रोगों व परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है।

 सत्तू ड्रिंक ऐसे बनाएं 
सत्तू पाउडर, (कोई भी वैसे चने का सत्तु हो तो अधिक फायदेमंद होगा।)
चीनी अथवा काला नमक (अपने स्वाद के अनुसार, जो आपको पसंद हो। अगर आप मीठा पीना चाहते हैं तो चीनी ले लें और नमकीन पीना चाहते हैं तो काला नमक ले लें।)
नींबू का रस मिला दें।
पानी
आइस क्यूब्स
थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर मिला दें।
इस पूरी सामग्री को पानी के साथ अच्छी तरह मिला लें और फिर आपकी ड्रिक तैयार।

ये भी पढ़ें-तृतीया तिथि के दिन न खाएं परवल की सब्जी…हो जाएगा बड़ा नुकसान