UP Basic Shiksha: एक और परिषदीय स्कूल की सहायक अध्यापिका का हुआ एक्सीडेंट, मौत, एक अन्य शिक्षिका की हालत गम्भीर, देखें लहूलुहान तस्वीरें, स्कूटी हुई चकनाचूर
आगरा। शनिवार की दिन भी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए अच्छा नहीं रहा। परिषदीय स्कूल की एक और सहायक अध्यापिका की जान शनिवार को चली गई है। एक्सीडेंट के बाद स्कूटी सवार अध्यापिका के साथ बैठी एक अन्य शिक्षिका की हालत गम्भीर बताई जा रही है। वह अस्पताल में भर्ती है।

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के प्राथमिक विद्यालय नगला सिताब, ग्राम पंचायत सालेहनगर बर्बर, न्याय पंचायत सरेन्डा ब्लॉक खेरागढ़ ,आगरा की सहायक अध्यापिका पद पर कार्यरत अंजू शर्मा का स्कूल से घर लौटते वक्त भरतपुर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने इतनी तेज टक्कर मारी की स्कूटी चकनाचूर हो गई। आनन-फानन में लोग दोनो शिक्षिकाओं को अस्पताल ले गए, लेकिन अंजू शर्मा को नहीं बचा सके। तो वहीं एक अन्य शिक्षिका की हालत गम्भीर बताई जा रही है। दूसरी शिक्षिका का नाम और स्कूल का नाम सामने नहीं आ सका है।

लगातार दूसरे दिन हुई इस घटना से शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। शिक्षकों का कहना है कि महिला शिक्षकों और दिव्यांगों को भी पांच साल पिछड़े ब्लाक में हो जाने के बावजूद ट्रांसफर नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह से शिक्षकों में तनाव है और वे सड़क पर एकाग्र होकर गाड़ी नहीं चला पा रहे हैं, जिससे आए दिन ये हादसे हो रहे हैं। बता दें कि शुक्रवार (11 नवम्बर) को उत्तर प्रदेश अयोध्या अयोध्या-अम्बेडकर नगर मार्ग पर सुबह करीब साढ़े 9 बजे स्कूटी सवार शिक्षिका नम्रता सिंह पूराबाज़ार के पूर्वी छोर पर ट्रक की चपेट में आ गयी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। लगातार दूसरे दिन इस तरह की घटना सामने आने के बाद शिक्षकों में डर बैठ गया है। शिक्षकों का कहना है कि उच्चाधिकारी और सरकार बेसिक शिक्षकों को इसी तरह मार देना चाहती है। इसीलिए ब्लाक ट्रांसफर नहीं कर रही है। जबकि नियम के अनुसार जो पांच साल से पिछड़े ब्लाक में नियुक्त हैं, उनका ट्रांसफर कर देना चाहिए। बता दें कि इसी तरह के तमाम हादसों में हाल ही में दर्जनों बेसिक शिक्षक अपनी जान गवां चुके हैं.