UP Basic Shiksha: दीपावली के अगले दिन 25 अक्टूबर को नहीं बंद रहेंगे परिषदीय स्कूल, देखें RSM ने क्या की है प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा से मांग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा के परिषदीय स्कूल दीपावली अर्थात 24 अक्टूबर को तो बंद रहेंगे, लेकिन 25 अक्टूबर को शिक्षकों को स्कूल जाना होगा। क्योंकि इस दिन का अवकाश परिषदीय विद्यालयों के सत्र 2022-23 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में नहीं दिया गया है। हालांकि 26 और 27 अक्टूबर को क्रमश: गोवर्धन पूजा और भैया दूज के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे।

25 को अवकाश न होने की दशा में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, (RSM) उत्तर प्रदेश के सम्मानित प्रांतीय नेतृत्व ने प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को पत्र देकर दिनांक- 25-10- 2022 (दीपावली के अगले दिन) बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग की है। बता दें कि इस पत्र के जरिए 10 अक्टूबर को मांग की गई थी, जिस पर 5 दिन बीतने के बाद भी कोई उत्तर शासन से नहीं मिला है। ऐसे में परिषदीय शिक्षकों को फिलहाल 25 अक्टूबर को स्कूल जाना होगा।