UP Basic Shiksha: बच्चों की जान जोखिम में डालकर परिषदीय स्कूल में शिक्षक ने छत पर रखी टंकी में बगैर सीढ़ी के भरवाया पानी, वीडियो हुआ वायरल, प्रधानाध्यापक सस्पेंड
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि कोई सरकारी स्कूल है और शिक्षक बच्चों को बाल्टी में पानी भरकर दे रहा है और छत पर खड़े दो बच्चे पानी से भरी बाल्टी पकड़ कर टंकी में पानी डाल रहे हैं। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि अमेठी जिले के भादर ब्लाक के इस्लामपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की जान से जोखिम में डालकर बिना सीढ़ी के बच्चों को छत पर पहले चढ़ाया गया और फिर उनके पानी से भरी बाल्टी उठवाकर पानी की टंकी भरवाई गई। इस मामले में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया है, लेकिन इस मामले में ये बात सामने नहीं आ सकी है कि आखिर मोटर से पानी की टंकी क्यों नहीं भरी गई।
क्या स्कूल में मोटर नहीं लगी है या फिर मोटर खराब हो गई है। हालांकि इस वीडियो ने स्कूल चलो अभियान से सरकारी स्कूलों में चल रही तमाम योजनाओं की पोल खोल कर रख दी है। इस वीडियो ने परिषदीय स्कूलों के नाम पर प्रतिवर्ष जारी होने वाले बजट पर प्रश्न चिह्न लगा दिया है। इसी के साथ यह भी बता दिया है कि प्रदेश सरकार के तमाम दावों के बाद भी सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं।
यहां देखें वीडियो