Video: पाकिस्तान मुफ्ती तारीक मसूद ने कहा, “कुत्ता नहीं बीवियां पालें, एक, दो, तीन, चार, सब पर करें कब्जा, वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी मुफ्ती तारीक मसूद कहते दिखाई दे रहे हैं कि कुत्ता पालना तो वैसे भी हराम है। फिर क्या पालें। ऐसा नहीं कि कुछ भी नहीं पालें। सबसे पहले बीवीयां पालें। एक मिले, उस पर भी कब्जा करें, दूसरी मिले उस पर भी कब्जा करें, तीसरी और चौथी मिले, तो उस पर भी कब्जा करो…।
इस वीडियो के ट्विटर पर वायरल होने के बाद लोगों ने इस वीडियो को रिट्विट करके हिंदू लड़कियों को नसीहत दी है। इस वीडियो में तारीक मसूद ने महिलाओं की तुलना कुत्तों से की है और “पालना” शब्द का इस्तेमाल कर महिला जाति की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, जो कि अमानवीय है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो का महिलाओं के द्वारा जमकर विरोध किया जा रहा है। इसी के साथ भारत के लोग भी इस वीडियो का जमकर विरोध कर रहे हैं। (यह खबर वायरल वीडियो पर आधारित है। इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता। इस वीडियो को लेकर किसी तरह के विवाद का सम्बंध खबरस्टिंग से नहीं है।)
दरअसल इस तरह के वीडियो की बाढ़ सोशल मीडिया पर उस वक्त आई है, जब श्रद्धा हत्याकांड सामने आया है। इस तरह के वीडियो वायरल कर सोशल मीडिया पर न केवल हिंदू बल्कि सभी धर्मों की लड़कियों को संदेश दिया जा रहा है कि किसी तरह के प्रेमजाल में न फंसे। अपने माता-पिता के कहने पर ही किसी तरह का कदम जिंदगी में उठाएं। क्योंकि मामले को लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
मालूम हो कि दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड मामले में आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी प्रेमिका श्रद्धा वॉकर, जिसके साथ वह लिव इन रिलेशन में रहता था, की पहले गला दबाकर हत्या तो की ही। साथ ही उसके शरीर के 35 टुकड़े किए और उसे तीन से चार हफ्तों में दिल्ली के जंगलों में एक-एक कर अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिए ताकि किसी को इस घटना की जानकारी न हो सके। यह घटना 18 मई को हुई थी, लेकिन खुलासा 6 महीने बाद 8 नवम्बर को उस वक्त हुआ, जब श्रद्धा का कोई हाल-चाल न मिल पाने के कारण उसके पिता उसे ढूंढते हुए दिल्ली के महरौली के छतरपुर में पहुंचे जहां श्रद्धा आफताब के साथ रहती थी, लेकिन यहां ताला लगा देखा तो उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्द करा दी थी।
बता दें कि श्रद्धा के पिता इस रिश्ते से खुश नहीं थे और वह हमेशा श्रद्धा को इसके लिए मना करते थे, लेकिन श्रद्धा ने पिता की बात नहीं मानी और आफताब के साथ लिव इन में रहने लगी। पहले ये मुम्बई में ही रहते थे, लेकिन बाद में दिल्ली चले आए। दिल्ली आने के तीन दिन बाद ही श्रद्धा की हत्या आफताब ने कर दी थी। श्रद्धा के दोस्तों ने मीडिया को बताया है कि आफताब श्रद्धा को मारता-पीटता भी था। कई बार तो उसे सिगरेट से भी जलाया। उसके अन्य लड़कियों के साथ भी रिश्ते थे, जिसका विरोध श्रद्धा करती थी और शादी करने का दबाव बना रही थी। इसको लेकर रोज ही दोनों में झगड़ा होता था। बता दें कि श्रद्धा के पिता महाराष्ट्र के पालघर में रहते हैं। आफताब ने श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों को रखने के लिए नया फ्रिज खरीदा था। उसको इसका आइडिया अमेरिकी क्राइम शो डेक्सटर से मिली थी।
देखें वीडियो को लेकर क्या कहा सोशल मीडिया यूजर्स ने