UP Basic Shiksha: सड़क हादसे में दो बेसिक शिक्षकों की मौत, टीचर्स में रोष, देखें वीडियो, बीते हफ्ते मार्ग दुर्घटना में ही तीन शिक्षकों की भी गई थी जान
लखनऊ। बेसिक शिक्षा के शिक्षकों के लिए मंगलवार का दिन एक बार फिर बुरी खबर ले कर आया। मंगलवार को एक साथ दो शिक्षकों की मौत ने पूरे शिक्षक परिवार को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि पलिया -भीरा के मध्य भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई है, जिसमें 2 शिक्षक भी शामिल हैं।
बेसिक शिक्षकों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पलिया लखीमपुर के दो शिक्षकों की सड़क हादसे में मौत हुई है। एक नाम उमेश गंगवार ,विद्यालय फरसयिया टांडा और दूसरे शिक्षक का नाम हरनाम सिंह, विद्यालय हिम्मतनगर बताया जा रहा है। जानकारी सामने आ रही है कि मंगलवार को शाहजहांपुर से पलिया आते हुए समय प्रातः 5 बजे (जाइलो) वाहन संख्या UP 26M 7999 से दुर्घटना हुई, जिसमें कुछ शिक्षक सवार थे, अस्पताल लाते वक्त दो शिक्षकों की मौत हो गई और दो अन्य की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
मृतक शिक्षको में पीएस फरसहिया टांडा, पलिया में कार्यरत उमेश गंगवार व पीएस हिम्मतनगर,पलिया में कार्यरत हरनाम सिंह सम्मिलित हैं। इस घटना के बाद बेसिक शिक्षकों में न केवल बेसिक शिक्षा विभाग बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी रोष व्याप्त हो गया है।
शिक्षकों का आरोप है कि इन सभी मौतों के जिम्मेदार मुख्यमंत्री और डीजी विजय किरन आनन्द हैं। क्योंकि लम्बे समय से ब्लाक ट्रांसफर की मांग कर रहे हैं। प्रतिदिन शिक्षकों को 150 से 200 किलोमीटर की दूरी तय करके स्कूल जाना पड़ता है। 5 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी शिक्षकों का ट्रांसफर नहीं किया जा रहा है, जबकि नियम के अनुसार 5 साल में पिछड़े ब्लाक के शिक्षकों का ट्रांसफर हो जाना चाहिए।
हाल ही में हुई थीं लगातार तीन शिक्षकों की मौत
एक हफ्ता पहले नौशाद अख्तर निवासी मोहल्ला दलाल टोला जलालपुर प्रधानाध्यापक प्राधमिक विद्यालय सोनगांव उत्तर का जीवत के पास विद्यालय जाते समय भयंकर एक्सीडेंट होने से मौके पर ही मौत हो गई। इस सम्बंध में शिक्षकों ने आरोप लगाया था कि स्कूल में एक भी मिनट की देरी से पहुंचने पर वेतन काटने का आदेश देने के कारण शिक्षक तनाव में हैं। इसी के साथ शिक्षकों ने आरोप लगाते हुए कहा था कि शिक्षा निदेशक विजय किरन आनन्द अभी कितनी जिंदगी और लेंगे आप।
तो वही बीते शनिवार को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के प्राथमिक विद्यालय नगला सिताब, ग्राम पंचायत सालेहनगर बर्बर, न्याय पंचायत सरेन्डा ब्लॉक खेरागढ़ ,आगरा की सहायक अध्यापिका पद पर कार्यरत अंजू शर्मा का स्कूल से घर लौटते वक्त भरतपुर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने इतनी तेज टक्कर मारी की स्कूटी चकनाचूर हो गई।
इस हादसे में अंजू शर्मा की मौत हो गई थी। इसी तरह बीते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश अयोध्या अयोध्या-अम्बेडकर नगर मार्ग पर सुबह करीब साढ़े 9 बजे स्कूटी सवार शिक्षिका नम्रता सिंह पूराबाज़ार के पूर्वी छोर पर ट्रक की चपेट में आ गयी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक जनपद अंबेडकर नगर कोतवाली मोजनपुर निवासी नम्रता सिंह (27) शिक्षा क्षेत्र मया बाजार के कम्पोजिट विद्यालय दामोदरपुर में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी।