UP Basic Shiksha: सालों से दर्जनों समस्याओं से जूझ रहे बेसिक शिक्षकों का टूटा सब्र बांध, महानिदेशक कार्यालय घेराव की तैयारी, जानें क्या हैं 17 मांगें, देखें वीडियो
लखनऊ। सालों से दर्जनों समस्याओं से जूझ रहे बेसिक शिक्षकों के सब्र का बांध धीरे-धीरे टूटता जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण सोमवार को शिक्षा भवन बेसिक कार्यालय लखनऊ में आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन में दिखाई दिया, जिसमें बेसिक शिक्षकों ने मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक लखनऊ को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी और वित्त लेखाधिकारी बेसिक लखनऊ के खिलाफ 17 सूत्रीय मांगों का मांग पत्र सौंपा और 15 दिन के अंदर मांगे पूरी न होने पर महानिदेशक कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद लखनऊ के तत्वाधान में 31 अक्टूबर 2022 को शिक्षा भवन बेसिक कार्यालय के समक्ष मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक लखनऊ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ और वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक लखनऊ के विरुद्ध 17 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर प्रातः 10:30 बजे से जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। इससे पहले यहां राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर सभा अध्यक्ष सुधांशु मोहन द्वारा माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया तदोपरांत धरने की कार्यवाही प्रारंभ की। धरने का संचालन जिला मंत्री वीरेन्द्र सिंह द्धारा किया गया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ के अध्यक्ष सुधांशु मोहन ने कहा कि आज लखनऊ जनपद के शिक्षको का कोई भी कार्य नही किया जा रहा है चाहे वह अवशेष देयकों का भुगतान हो या चयन वेतनमान हो या फिर वेतन विसंगति दूर करने की बात हो चाहे वेतन अनफ्रीज करने का कार्य हो शिक्षकों के बाधित वेतन की बहाली भी नही की गयी है। संगठन द्वारा प्रेषित पत्रो एवं कार्यवृतियों पर दस माह बीत जाने के बाद भी सारे कार्य लंबित पड़े है।
पंद्रह दिनों के अंदर समस्याओं का निराकरण नही किया गया तो महानिदेशक कार्यालय पर धरना देने को मजबूर होंगे। जुनियर स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश जायसवाल और संयोजक प्रभाकान्त मिश्रा विशिष्ट बीटीसी संघ के संयोजक विनीत सिंह ने अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही। जिला कोषाध्यक्ष फहीम बेग महानगर अध्यक्ष संदीप सिंह मंत्री अभय प्रकाश पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के संयोजक डॉ प्रभा कांत मिश्र और सुरेश जायसवाल तथा विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला समन्वयक विनीत कुमार सिंह सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष मंत्रियों ने सभा को संबोधित किया।
ये मांगें रखी गईं


