UP Big News: दीवाली से पहले CM योगी की बड़ी घोषणा…इन लोगों मिलेंगे 16 से 20 हजार रुपये; ऐसे करें अप्लाई

October 8, 2025 by No Comments

Share News

UP Big News: दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से बड़ी खबर सामने आ रही है. उन्होंने राज्य के सफाईकर्मियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए आर्थिक राशि देने का ऐलान किया है. इस तरह से यूपी के हर सफाईकर्मी के बैंक खाते में हर महीने 16000 से 20000 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी. इस योजना के माध्यम से सरकार सफाईकर्मियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ ही उनको सम्मान देना चाहती है.

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणा वाराणसी में हुए स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह के दौरान की है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी समाज को स्वच्छ और स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं.इसलिए सरकार अब उनकी जिंदगी को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है.

दीपावली पर बांटी जाएगी मिठाई

इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि उनके स्वास्थ्य की चिंता सरकार की प्राथमिकता है.साथ ही उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जयंती को सार्वजनिक छुट्टी घोषित की है. ताकि लोग उनके योगदान को याद कर सकें. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस दीपावली पर पूरे प्रदेश में सफाईकर्मियों को मिठाईंयां बांटी जाएंगी.

सफाईकर्मियों की प्रशंसा की

इस मौके पर सीएम ने सफाईकर्मियों के जमकर तारीफ की और कहा कि वह समाज को स्वच्छ रखते हैं.इसलिए उन्हें सम्मान और सुरक्षा दोनों मिलनी चाहिए. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कई सफाईकर्मियों को सम्मानित किया और उन्हें स्वच्छता किट भी दी. साथ ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री की ओर से की गई इस घोषणा पर खुशी जताई और कहा कि इससे उनका जीवन स्तर काफी बेहतर होगा.

ये की घोषणा

सीएम योगी ने अपने भाषण में आगे कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि उनकी मेहनत का पूरा भुगतान उन्हें समय पर मिले. किसी भी सफाईकर्मी का शोषण नहीं होगी. हर सफाईकर्मी के बैंक खाते में 16 से 20 हजार रुपये की मासिक राशि भेजी जाएगी. वह बोले कि सीधे बैंक खाते में ये धनराशि भेजी जाएगी ताकि बीच में कोई बिचौलिया शामिल न हो सके.

nbsp;

दिया जाएगा आयुष्मान कार्ड भी

इस तरह से देखा जाए तो योगी सरकार ने राज्य के सफाईकर्मियों को सीधे आर्थिक राशि देने की घोषणा के साथ ही उनके स्वास्थ्य को लेकर भी बड़ी  घोषणा की है. इससे राज्य भर के सफाईकर्मियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है. बता दें कि राज्य के हर सफाईकर्मी को अब आयुष्मान कार्ड मिलेगा जिससे उन्हें और उनके परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा. सीएम ने साफतौर पर कहा कि जो लोग समाज को स्वस्थ रखते हैं. उनके स्वास्थ्य का ख्याल सरकार रखेगी.

ये भी पढ़ें-Karwa Chauth: करवा चौथ पर कहां से आई कढ़ी बनाने की परम्परा… भगवान कृष्ण से कैसे जुड़ा नाता?