UP:कानपुर में एक महिला ने पड़ोसन को दी भद्दी-भद्दी गालियां, वीडियो हुआ वायरल, मामला दर्ज (चेतावनी- वीडियो में अपशब्दों का इस्तेमाल हुआ है)
सोशल मीडिया पर गाली देने के वीडियो की बाढ़ सी आ गई है। मानों पूरे प्रदेश में गालियों की कोई प्रतियोगिता चल रही हो। अभी उत्तर प्रदेश के नोएडा की गालीबाज अधिवक्ता भाव्या राय का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सामने आ रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला दूसरी महिला को जमकर भद्दी-भद्दी गालियां देती हुई दिखाई दे रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला दूसरी महिला को भद्दी-भद्दी गालियां देती हुई दिखाई दे रही है। दोनों की बातचीत से लग रहा है कि दोनों में किसी पुराने मामले को लेकर झगड़ा शुरू हुआ और फिर बात इतनी बढ़ गई कि एक महिला गाली-गलौज पर उतारू हो गई। इस बीच ये भी देखा जा सकता है कि जो महिला गाली दे रही है वो दूसरी महिला के पति पर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगा रही है। इसी के साथ कह रही है कि मेरी मम्मी को मारा है।
इसी के साथ वह ये भी कह रही है कि वीडियो बना, तू मेरा कुछ नहीं कर पाएगी। तो वहीं दूसरी महिला ये कह रही है कि शरीफ लड़कियां तो गाली नहीं देतीं। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद कानपुर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। वायरल वीडियो पर रिप्लाई करते हुए POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR ने लिखा है कि प्रकरण को गम्भीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए इस विषय में समुचित धाराओं में मुक़दमा दर्ज किया गया है , आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बता दें कि हाल ही में दो हाई प्रोफाइल मामले गाली देने के नोएडा से सामने आए हैं। जिसमें से एक में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला को गाली दी थी। इसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उनको जेल भेज दिया। तो वहीं 21 अगस्त को एक वीडियो नोएडा का ही वायरल हुआ था, जिसमें अधिवक्ता भाव्या राय ने तो ऐसे-ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया था गाली के रूप में कि उसे लिखा भी नहीं जा सकता। इसी के साथ अश्लीलता की सारी हदें पार करते हुए भाव्या ने गार्ड के सामने ही अश्लील हरकतें भी की थी। इस घटना के दौरान भाव्या पूरी तरह से नशे में थीं। फिलहाल भाव्या को भी पुलिस ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब देखना ये है कि पुलिस इस मामले में क्या एक्शन लेती है।