UP: अब MDM में बच्चों को अनिवार्य रूप से वितरित करना होगा फोर्टीफाइड चावल, स्वतंत्रता दिवस पर चलाया गया जागरुकता अभियान, देखें फोर्टीफाइड चावल के लाभ, दूर करें भ्रांतियां, नहीं है ये “प्लास्टिक का चावल”

August 16, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ/कानपुर। अब उत्तर प्रदेश (UP) के बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में बच्चों को दिए जा रहे मध्याह्न भोजन (MDM-मिड डे मील) में बच्चों को अनिवार्य रूप से फोर्टिफाइड चावल (fortified rice) वितरित करना होगा।

इसके लिए शासन स्तर पर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसकी भ्रांतियों को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्वतंत्रता दिवस पर जागरुकता अभियान चलाया गया। इसी के साथ स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ ही उनके माता-पिता को भी इस चावल के पोषक तत्व की जानकारी दी गई। साथ ही लोगों की भ्रांतियों को दूर किया गया।

आजादी के अमृत महोत्सव में मिड डे मील योजना अंतर्गत फोर्टीफाइड चावल के प्रचार प्रसार एवं शिक्षकों तथा बच्चों में जागरूकता लाने के लिए PATH संस्था के द्वारा आज दिनांक 15 अगस्त 2022 को कानपुर नगर के कम्पोजिट विद्यालय परमपुरवा में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कानपुर नगर सुरजीत कुमार सिंह, जिला समन्वयक मिड डे मील सौरभ पाण्डेय एवं संस्था के फूड इंजीनियर आशीष शुक्ला के द्वारा फोर्टीफाइड चावल की उपयोगिता के विषय मे जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डीसी बालिका शिक्षा उषा, डीसी ट्रेनिंग प्रबोध प्रताप सिंह, डीसी सिविल प्रवीण पाण्डेय, डीसी कम्यूनिटी अनिरुध्द सिंह एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर नरेंद्र आदि उपस्थित रहे।

दूर करें भ्रांतियां, जानें क्या है इसमें पोषक तत्व