UP Police: नशे में धुत्त हेड कांस्टेबल ने हास्पिटल और सड़क पर जमकर काटा हंगामा, लोगों को दी भद्दी-भद्दी गालियां, वीडियो हुआ वायरल, सस्पेंड (चेतावनी-वीडियो में अपशब्दों का इस्तेमाल हुआ है)

August 17, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस कर्मी बाइक चला रहा है, लेकिन उससे बाइस सम्भल नहीं रही है। इसी दौरान सड़क पर जा रहे लोग उसे सम्भालने की कोशिश करते हैं, लेकिन पुलिस कर्मी उल्टे राहगीरों को ही गाली देने लगता है। फिलहाल यह वीडियो ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल करने वाले एक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को कानपुर का वीडियो होने का दावा किया है। वीडियो को शेयर करते हुए ट्विटर यूजर ने लिखा, “नशे में धुत्त सिपाही ने राहगीरों को दी गालियां, विरोध पर नशे में लहराते हुए बाइक से भागा, गोविंद नगर थाने का बताया जा रहा सिपाही, स्थानीय लोगो ने वीडियो बनाकर किया वायरल, कमिश्नरेट पुलिस की एक ये भी सूरत।”

मीडिया सूत्रों के मुताबिक घटना मंगलवार देर रात उत्तर प्रदेश (UP) के कानपुर के कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस में मंगलवार देर रात हुई। खाकी को दागदार करते हुए एक बार फिर एक पुलिसकर्मी का चेहरा सामने आया है। गोविंद नगर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सत्यपाल सिंह ने सिविल लाइंस में जमकर हंगामा काटा। इसके बाद ही लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद उस पर कार्यवाही कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि गोविंद नगर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सत्यपाल सिंह ने मंगलवार देर रात सिविल लाइंस स्थित एक बिल्डिंग में घुस गया। लोगों ने शोर मचाया तो वह वेस्काट स्कूल के सामने स्थित चंद्रकांता हास्पिटल में घुस गया आरोप है इस दौरान उसने हास्पिटल की महिला स्टाफ से भी अभद्रता की। इस दौरान लोगों ने नशे में धुत आरोपी सिपाही का हंगामा करते हुए वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ ही कोतवाली पुलिस को सूचना देकर उसे उनके सिपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपित हेड कांस्टेबल का उर्सला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। वहीं वीडियो के संज्ञान में आते ही एसीपी विकास पाण्डेय ने सत्यपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया है।