UP News: कानपुर IIT के पास फिर से घूमता दिखा तेंदुआ, वीडियो हुआ वायरल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर आईआईटी में रविवार देर रात एक बार फिर से तेदुंआ घूमता हुआ दिखाई दिया। इसका वीडियो सोमवार की देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ आईआईटी कानपुर, कल्याणपुर नानकारी एरिया में घूमता दिखाई दिया है। इसी के साथ ये भी सूचना आ रही है कि वह बिठूर की ओर निकल गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कार में बैठे लोगों द्वारा बनाया गया है।
बता दें कि 26 अक्टूबर को भी आईआईटी कानपुर के आस-पास तेंदुआ दिखने की बात सामने आई थी। तब संस्थान के गार्ड ने ही तेंहुआ देखने का दावा किया था। इस पर जिला प्रशासन व वन विभाग ने लोगों को घरों के अंदर ही रहने के निर्देश दिए थे। इसी के साथ ड्रोन और विशेष कैमरों की मदद से उसकी खोज भी की गई थी, लेकिन वह नहीं मिला था। एक बार फिर से वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों की नींद उड़ गई है।
बता दें कि आईआईटी कैंपस के चारों और घनी आबादी है। नानकारी, नारामऊ, आईआईटी गेट नजदीक है। इसके अलावा बारासिरोही, आईआईटी सोसायटी, वसुंधरा विहार, गोपालपुरम आदि क्षेत्र भी सटे हुए हैं। ऐसे में वन विभाग की चिंता और बढ़ गई है। (फोटो सोशल मीडिया)
यहां देखें वीडियो