Amrit Mahotsav: हाजी मोहम्मद सलीस ने भारत माता के “पूजन” शब्द पर जताई आपत्ति, AD बेसिक ने निरस्त किया आर्डर, सुनें वायरल ऑडियो, एक अगस्त को कानपुर के परिषदीय विद्यालयों में आयोजित होने जा रहा था अमृत महोत्सव, RSM ने कहा होगा कार्यक्रम
कानपुर/लखनऊ। भारत माता का “पूजन” शब्द पर आपत्ति के बाद कानपुर के परिषदीय स्कूलों में एक अगस्त को आयोजित होने जा रहे अमृत महोत्सव के लिए जारी पत्र को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (एडीबेसिक) राजेश कुमार वर्मा ने निरस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस सम्बंध में एडी बेसिक के पास हाजी मोहम्मद सलीस का फोन आया था। हालांकि सलीस और वर्मा के बीच हुई बातचीत का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फिलहाल राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (RSM) द्वारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को शिक्षकों द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसी के साथ इस पूरे मामले को लेकर संघ के पदाधिकारियों में रोष है और उन्होंने सवाल खड़ा किया है कि आखिर “पूजन” शब्द में ऐसा क्या है कि पत्र को निरस्त किया गया है। इस पत्र में कहीं भी ऐसा नहीं लिखा कि अनिवार्य रूप से सभी धर्मों को ही पूजन करना।

अगर किसी को “पूजन” से आपत्ति थी तो वो जिस तरह से भी कार्यक्रम का आयोजन कर सकते थे, उस तरह से कार्यक्रम का आयोजन करते। आखिर शैक्षिक क्षेत्र को तुच्छ राजनीति का अड्डा क्यों बनाया जा रहा है। इसी के साथ संघ के पदाधिकारियों ने इस पूरे मामले को लेकर मुद्दा बनाने का आरोप गैर शैक्षणिक लोगों पर लगाया है और कहा है कि वो नहीं चाहते कि संघ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। उधर इस पूरे मामले में बात करने के लिए जब एडीबेसिक को फोन किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इसी तरह जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कानपुर नगर सुरजीत कुमार सिंह ने भी फोन नहीं रिसीव किया।

देखें क्या लिखा था पत्र में
पत्र में लिखा था कि सभी परिषदीय विद्यालयों में 1 अगस्त को 2022 को सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत माता का पूजन व वंदेमातरम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
यहां सुनें ऑडियो, नीचे दिए लिंक पर करें क्लिक
देखें क्या बोला है हाजी मोहम्मद सलीस ने
वायरल ऑडियो में सुनाई दे रहा है कि एक तरफ से आवाज आती है कि मैं हाजी मोहम्मद सलीस बोल रहा हूं महामंत्री ऑल इंडिया सुन्नी उलेमा काउंसिल, इस पर अधिकारी की ओर से कोई आवाज नहीं, इस पर फिर से सलीस हैलो बोलते हैं, इस पर अधिकारी की ओर से कहा गया जी… जी। इस पर सलीस ने कहा कि ये जो आपने जो बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जो सर्कुलर जारी करवाया है, क्या ये योगी जी की तरफ से या शिक्षा या सरकार की ओर से। इस पर अधिकारी ने कहा कि किसी का फोन आया था कल मैं बाहर हूं, जा के देखता हूं किसका है आदेश। इस पर सलीस ने कहा कि किसी एनजीओ का फोन आ जाएगा तो धार्मिक उन्माद खड़ा करवाने वाला आर्डर जारी करवा देंगे। मुसलमान पूजा कैसे करेगा। इस पर अधिकारी ने कहा कि ऐसा किसने कहा। धार्मिक स्वतंत्रता हर किसी को है। इस पर सलीस ने कहा कि क्या आपने आर्डर पढ़ा है कि क्या किया है बीएसए ने, इस पर अधिकारी ने कहा कि दिखवा लूंगा तो इस पर सलीस की ओर से बयान आया कि हां दिखवा लीजिए, क्योंकि मैं सेंट्रल पीस कमेटी का भी सदस्य हूं।