Lucknow: लेवाना होटल अग्निकांड में पांच विभागों के 19 अधिकारी सस्पेंड, पढ़ें पूरा आर्डर, मुख्यमंत्री के निर्देश पर दो सदस्यीय कमेटी ने की थी जांच, देखें वीडियो

September 11, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित लेवाना होटल में हुए भीषण अग्निकांड में पांच विभागों के 19 अधिकारियों को शासन के आदेश के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। इस सम्बंध में शनिवार देर रात प्रेसनोट जारी कर जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दो सदस्यीय कमेटी ने पूरे मामले की जांच कर शुक्रवार को जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी थी।

बता दें कि 5 सितम्बर 2022 को शहर के जाने-माने लेवाना होटल में आग लग गई थी। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी और 14 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस पूरी घटना को देखते हुए मुख्यमंत्री भी होटल पहुंचे थे और सभी घायलों का इलाज मुफ्त में करने के निर्देश भी दिए थे। इसी के बाद उनके निर्देश पर दो सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी, जिसमें पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर और मंडलायुक्त डा. रोशन जैकब शामिल थे।

कमेटी ने शुक्रवार शाम शासन को जांच रिपोर्ट सौंपी थी। जांच में पाया गया कि होटल अवैध रूप से निर्मित था। इसी के साथ जांच में फायर विभाग, एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) बिजली विभाग, आबकारी विभाग, नियुक्ति विभाग के वर्तमान और सेवानिवृत्त अफसरों समेत 19 अधिकारियों के खिलाफ शनिवार देर रात शासन के आदेश पर सस्पेंड कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक अभी कई अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी जांच चल रही है और कार्यवाही हो सकती है।

बता दें कि घटना के बाद ही इस मामले में LDA के 22 इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया था। (घटना की फाइल फोटो)

यहां पढ़ें पूरा आर्डर

यहां देखें घटना का वीडियो, कितनी भयावह थी आग