धूं-धूं जलने का तैयार हो गया रावण… शत्रुओं पर कैसे पाएं विजय? सुनें कथा- Video
Vijaya Dashami katha: पूरे देश में रावण धूं-धूं कर जलने के लिए तैयार हो गया है. इस बार रावण, मेघनाद और कुम्भकरण के साथ ही कॉकरोच का भी पुतला दहन किया जा रहा है. यानी बुराई के प्रतीक इन सभी का पुतला बनकर रामलीला मैदानों में खड़े हो चुके हैं और बस चंद घंटों बाद ही ये जलकर राख हो जाएंगे तो वहीं सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग विजयादशमी पर अपनी एक बुरी आदत को छोड़ने का संकल्प ले रहे हैं.
तो खबर स्टिंग के पाठकों से अनुरोध है कि देश व धर्म हित में खुद से अंदर छुपे बुराई रूपी रावण को दशहरे के मौके पर अवश्य खत्म करें. यानी किसी एक बुराई का त्याग जरुर करें. इससे आप खुद के अंदर एक बड़ा बदलाव पाएंगे.
इसी दौरान सोशल मीडिया पर कथा वायरल हो रही है जिसमें भगवान शिव ने माता पार्वती के आग्रह पर विजयादशमी यानी दशहरे की कथा सुनाते हु्ए शत्रु पर विजय प्राप्त करने की तरीका बताया है. यहां वीडियो दिया जा रहा है जिसमें आप पूरी कथा सुन सकते हैं.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-Vijayadashami 2026: दशहरे पर करें शमी का भी पूजन…जानें रावण दहन और शस्त्र पूजन का शुभ मुहूर्त