UP News: दीवाली से पहले सीएम योगी ने दिया पुलिसकर्मियों को तोहफा…बढ़ाया गया मोटरसाइकिल भत्
UP News: दीवाली आने वाली है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज यानी बुधवार को पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी की घोषणा की है जिससे पुलिकर्मियों में खुशी की लहर है.
दरअसल फील्ड ड्यूटी में तैनात सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर का मोटरसाइकिल भत्ता 700 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है तो वहीं पीपीएस अधिकारियों का यूनिफॉर्म भत्ता 6,400 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये और कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल का मोबाइल भत्ता 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया है.
तो इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दौर ऐसा भी था, जब अपराधी खुली जीप में बैठकर ऑटोमेटिक असलहे लहराते हुए खुलेआम घूमा करते थे और पुलिस अपराधियों पर हाथ डालने से पहले कई बार सोचती थी और कार्रवाई की भी जाती थी तो अपराधी के बजाय अधिकारी पर ही गाज गिर जाती थी.
मुख्यमंत्री ने सपा शासन का नाम लिए बगैर ही कहा कि आज उत्तर प्रदेश में अपराधियों को पता है कि उनका आखिरी ठिकाना कहां है.पुलिस पहले नेताओं के पालतू जानवरों को जंगल में खोजने के लिए लगाई जाती थी.एसपी और थानेदार किसी अपराधी के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले कई बार सोचा करते थे लेकिन अब ये सब खत्म हो गया है. अब पुलिसकर्मियों से अपराधी डरने लगे हैं.
मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि जो लोग पुलिस की एनकाउंटर नीति पर सवाल खड़ा करते हैं वही माफिया की कब्र पर जाकर छाती पीटते हैं और शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के आंसू तक पोंछने नहीं जाते.
सीएम योगी द्वारा की गई बड़ी घोषणाएं
कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल का मोबाइल भत्ता 2000 से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है.
पीपीएस अधिकारियों का यूनिफॉर्म भत्ता 6400 से बढ़ाकर 15,000 रुपये हो गया है.
फील्ड ड्यूटी में तैनात सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर्स के मोटरसाइकिल भत्ते को 700 से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें-अनिल पंडित ने दाऊद और सुशांत सिंह राजपूत का नाम लेकर सलमान खान को दी धमकी… सुनें वायरल ऑडियो