UTTAR PRADESH:दिव्यांगजन शीघ्र बनवा लें अपना नया दिव्यांगता पहचान पत्र, देखें यूनीक आईडी कार्ड को लेकर क्या जारी किए गए हैं निर्देश, करें मुख्यचिकित्साधिकारी से सम्पर्क
लखनऊ। भारत सरकार द्वारा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली के माध्यम से दिव्यांगता की पहचान के लिए दिव्यांगता की यूनीक आईडी बनवाया जाना अनिवार्य कर दिया गया है।
UP:दिव्यांगजनों की बंद हो जाएगी पेंशन, जाने ये बड़ी वजह, समय रहते करें ये महत्वपूर्ण कार्य
इसके लेकर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी लखनऊ कमलेश कुमार वर्मा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली के माध्यम से दिव्यांगता की पहचान के लिए दिव्यांगजन की यूनीक आईडी बनवाया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। उक्त के क्रम में ऐसे दिव्यांगजन जिनके द्वारा अभी तक यूनीक आईडी के लिए पंजीयन नही कराया गया है, वह यूडीआईडी के पोर्टल http://www.swavlambancard.gov.in पर पंजीयन करें। पंजीयन लोकवाणी केन्द्र/जनसहज केन्द्र के माध्यम से किया जा सकता है।
ऐसे दिव्यांगजन जिनका यूनीक आईडी कार्ड का पंजीकरण हो चुका है वह मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से सम्पर्क कर अपने मूल प्रमाण पत्र (आधार कार्ड एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र) ले जाकर अपना यूनीक आईडी कार्ड तत्काल सत्यापित करा लें, ताकि उनका यूडीआईडी कार्ड शीघ्र बन सके।