Lucknow: अब लखनऊ के बर्लिंगटन चौराहे का नाम होगा ‘अशोक सिंघल चौक’, राजधानी के 17 स्थलों के बदल दिए गए नाम, क्रांतिकारियों के साथ ही जैन मंदिर, सिख गुरु और मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर के नाम पर हुआ नामकरण
लखनऊ। रविवार को लालबाग स्थित नगर निगम के त्रिलोकनाथ हॉल में महापौर संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता में नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न हुई जिसमें जनहित के लिए महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मोहर लगाने के साथ ही अंग्रेजों द्वारा दिए गए राजधानी के प्रमुख चौराहे बर्लिंगटन चौराहे का नाम बदल कर ‘अशोक सिंघल चौराहा’ कर दिया गया है। इस मौके पर राजधानी के तमाम इलाकों व चौराहों के नए नाम रखे गए और शेष अन्य नामकरण के प्रस्तावों को पास करते हुए महापौर को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया।
देखें नामकरण
अंग्रेजो द्वारा नामित बर्लिगटन चौराहे का नामकरण श्रद्धेय अशोक सिंहल के नाम पर श्रद्धेय अशोक सिंघल चौक नामकरण किया गया।
सर्वोदय नगर में महापौर के निर्देश पर बने द्वार का नामकरण “स्वत्रवीर विनायक दामोदर सावरकर द्वार” किया गया।
सिकंदराबाद चौराहे का नामकरण वीरांगना उदादेवी वार्ड किया गया।
मिल एरिया पुलिस चौकी से मीना बेकरी चौराहा का नामकरण इंडियन शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर के नाम किया गया।
विराम खण्ड राम भवन चौराहा का नामकरण “अमर शहीद मेजर कमल कालिया चौराहा” किया गया।
संजय गांधीपुरम चौराहे के नामकरण चन्द्रशेखर आजाद चौराहा किया गया।
आलमबाग के टेढी पुलिया तिराहे का नामकरण “खालसा चौक” किया गया।
सरोजनीनगर के आजाद नगर कॉलोनी में पार्क का नाम “मंगल पांडेय पार्क” किया गया।
राजाजीपुरम स्थित मिनी स्टेडियम का नाम पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव स्टेडियम के नाम पर किया गया।
लालबाग स्थित महाराजा सुहेलदेव राजभर की प्रतिमा के पास के चौराहे के नामकरण सुहेलदेव राजभर तिराहा किया गया।
आशियाना के मदारी खेड़ा के बगल में स्थित ग्रीन बेल्ट को विकसित कर पूर्व विधायक स्वर्गीय सतीश भाटिया के नाम पर करने का प्रस्ताव पास किया गया।
पिकैडेली होटल कानपुर रोड से आशियाना पावर हाउस तक मार्ग का नामकरण “दिगम्बर जैन मंदिर” किया गया।
निराला नगर लाल कॉलोनी स्थित तिकोनिया पार्क का नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर कर पार्क में प्रतिमा स्थापना करने का प्रस्ताव पास किया गया। आशियान स्थित एमएम डी1/237 दर्शन सिंह के घर के सामने पार्क का नाम गुरु नानक पार्क किया गया।
आशियाना स्थित एसएस1/1163 संतोष त्रिपाठी के घर के सामने पार्क का नाम सरदार उधम सिंह किया गया।
एमएमडी/253 के सामने स्थित पार्क का नामकरन दशमेश पार्क किया गया।
मोहन भोग चौराहे से कोठारी बंधु तक सड़क का नामकरण कल्याणेश्वर हनुमान मंदिर मार्ग किया गया।
आवास सेवा सदन 18 पुराना किला के सामने पार्क का नामकरण 6 बार के विधायक रहे स्वर्गीय मैनेजर सिंह स्मृति पार्क किया गया।