Lucknow: मरीज की शिकायत पर मण्डलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने आयुष डाक्टर पर की कार्यवाही, जानें क्या था मामला, रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के दिए आदेश, परिषदीय शिक्षकों को दी चेतावनी, देखें वीडियो

September 9, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। मण्डलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिनहट, प्राथमिक विद्यालय भरवारा, उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलाम हुसैन पुरवा का किया औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त द्वारा सर्वप्रथम दवा स्टोर रूम के दवाइयों का रजिस्टर चेक किया और कौन-कौन सी दवाइयां उपलब्ध नहीं है उसकी जानकारी फार्मेसिस्ट से ली।

इस मौके पर मंडलायुक्त द्वारा लेबर वार्ड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त द्वारा गर्भवती महिलाओं से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनको उपलब्ध कराए जा रहे उपचार का जायजा भी लिया। मण्डलायुक्त ने जब लेबर वार्ड में भर्ती महिलाओ से पूछा गया कि सभी दवाईया ससमय अस्पताल से उपलब्ध कराई जा रही हैं या बाहर से मंगाई जा रही हैं। इस पर तानिया नाम के पेसेंट ने बताया कि कुछ दवाईया बाहर से खरीदनी पड़ी हैं मण्डलायुक्त ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बंधित डॉ एपी राना आयुष चिकित्सक को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा उपलब्ध होने के बावजूद बाहर से दवा लिखने पर प्रतिकूल प्रविष्टि के आदेश दिए और सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मरीजो के लिए दवाईयों की उपलब्धता में कोई कमी न हो ,नही तो सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कारवाई की जायेगी।

उन्होने कहा कि दवाइयों की उपलब्धता अस्पताल में शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराया जाये। मंडलायुक्त ने कहा कि साफ -सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये और उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि पेसेंट को जो डाइट दिया जा रहा है उसका डाइट (मेन्यू चार्ट) बोर्ड पर चस्पा किया जाए और फल ,दूध, ब्रेड, अंडा पौष्टिक आहार देना भी सुनिश्चित किया जाए। अस्पताल के सभी स्टाफ ड्रेस में रहने चाहिए। अल्ट्रासाउंड करने के लिए रेडियोलॉजिस्ट की भी नियुक्ति करा लिया जाए।

मौके पर मण्डलायुक्त ने चिकित्सक उपस्थिति रजिस्टर, कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर, संविदा कर्मी उपस्थिति रजिस्टर देखा। उन्हेंने कहा कि खाना परोसने के बर्तन साफ-सुथरे और अच्छे होने चाहिए साथ ही साथ पौष्टिक आहार दिया जाए।

मंडलायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय भरवारा, उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलाम हुसैन पुरवा के निरीक्षण के दौरान निर्देश देते हुए कहा कि स्कूल में सभी बच्चे यूनिफॉर्म बेग के साथ स्कूल आना सुनिश्चित कराया जाए। स्कूल के कैंपस में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। भरवारा स्कूल के अध्यापिका द्वारा बताया गया कि 153 बच्चे के सापेक्ष 77 बच्चों के अभिभावक के खाते में पैसा आया है जिसके द्वारा स्कूल बैग, ड्रेस लिया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलाम हुसैन पुरवा में 296 बच्चों के सापेक्ष 135 बच्चों का पैसा उनके अभिभावक के खाते में आ गया है। संबंधित अधिकारी ने बताया कि बचे हुए बच्चों के अभिभावक के खाते में जल्द ही पैसा रिलीज हो जाएगा।

यहां देखें वीडियो