Chit Fund Case: निवेशकों का एक करोड़ लेकर भागा आरोपी, गिरफ्तार, चिटफंट मामले में अब तक चार को भेजा जा चुका है जेल

September 8, 2022 by No Comments

Share News

निवेशकों का एक करोड़ लेकर भागा एक और आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस तरह से चिटफंट मामले में अब तक चार को जेल भेजा जा चुका है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक स्वराज इंडिया रियल एस्टेट नाम से चिटफंड कंपनी खोलकर लोगों से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए जमा करा लिए। इसके बाद लोगों से लिए रुपए वापन न करके उसे लेकर फरार हो गए।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक 6 आरोपी में से एक अन्य अमित पिता अरविंद पांडे निवासी देवास को धामनोद पुलिस ने एसटीएफ उज्जैन की मदद से भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस तरह से अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। फिलहाल एसटीएफ अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

दैनिक भाष्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक नगर में 2009 में इस कंपनी ने सुंदरेल फाटे पर कार्यालय खोला था। लोगों से सावधि जमा (fd) और आवर्तक जमा (rd) कराई थी। धामनोद व उसके आसपास के क्षेत्र के कई लोगों के यहां रुपए जमा कराए। पहले कुछ दिन सभी का जमा खर्च चलता रहा। 2019 में रातों रात कार्यालय बंद कर सभी फरार हो गए। इसके बाद करीब 72 निवेशक सामने आए। उन्होंने बताया कि अलग-अलग खातों में उनके करीब एक करोड़ रु जमा हैं। सभी ने थाने पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

करीब एक वर्ष से अधिक की जांच, बयान के बाद चिटफंड कंपनी के 6 संचालक शिवकुमार तिवारी, जीवन विश्वकर्मा, जयचंद झा, अमित पांडे, मनीष रघुवंशी और परिहार नामक व्यक्ति पर केस दर्ज किया। पुलिस ने 10 सितंबर 2021 को तीन को गिरफ्तार किया था। हाल ही में एक अन्य मुख्य आरोपी अमित पिता अरविंद पांडे को भोपाल से गिरफ्तार किया। उसे धामनोद लाए यहाँ से पुलिस ने उसे धरमपुरी न्यायालय पेश किया गया।

बताया जा रहा है कि अरविन्द पाण्डे शाहपुर जिला बैतूल के कृषक का बेटा है और देखते ही देखते करोड़पति बन गया था। सूत्रों के मुताबिक इनके पास बेशकीमती जमीनें न केवल भोपाल बल्कि उत्तर प्रदेश में भी हैं। यूपी में भी उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। धामनोद, धरमपुरी, झाबुआ, देवास, इन्दौर, उज्जैन, सनावद, मक्सी हाटपीपलीया आदि मे करोड़ों का इनवेस्ट मेन्ट के नाम से ठगी की और फिर भाग गया।