UP News: अयोध्या में एक पुजारी ने की फेसबुक लाइव आत्महत्या, वायरल हुआ वीडियो

Share News

Ayodhya: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अयोध्या के एक मंदिर के पुजारी किसी सिपाही पर आरोप लगाते हुए गले में फंदा लगा रहे हैं. पुजारी ने रायगंज पुलिस चौकी इंचार्ज पर दो लाख मांगने का आरोप लगाया है. इसके बाद उनका शव पुलिस को फंदे से झूलता मिला. मामला उत्तर प्रदेश के अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के रायगंज पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित नरसिंह मंदिर का बताया जा रहा है और पुजारी का नाम राम शंकर दास बताया जा रहा है. इस पूरे मामले में पुलिस छानबीन कर रही है.

इस मामले में एसएसपी मुनिराज का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कोतवाली अयोध्या में चौकी रायगंज में नरसिंह मंदिर के पुजारी राम शंकर दास का शव उनके कमरे में मिला है. उनके एक बाबा है राम चरण दास, जनवरी से लापता है उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखी गई है और जांच जारी है. इस मामले में भी फारेंसिक टीम द्वारा जांच कराई जा रही है. वायरल वीडियो को भी संज्ञान में लिया गया है.

सुबह पुलिस को सूचना मिली राम शंकर दास का कमरा बंद पड़ा है. इस पर तत्काल एसपी सिटी सीओ कोतवाली अयोध्या और एसएचओ योध्या मजिस्ट्रेट सभी लोग मौके पर गए और वीडियोग्राफी करके दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर वह मृत अवस्था में मिले. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आत्महत्या से पहले उन्होंने फेसबुक पर जो कहा था, उस मामले में भी जांच की जा रही है.