UP:सिलाई सेंटर से शुरू हुआ प्यार बदला शादी में, मुस्लिम युवती ने थामा हिंदू युवक का हाथ, मंदिर में की शादी, दोनों धर्मों के घरवालों ने भी दिया साथ, देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो और कई फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें नव विवाहित जोड़े दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के के साथ प्रेम विवाह कर लिया है।
मामला आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के खानपुर फतेह का बताया जा रहा है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक निवासी सूरज को दो वर्ष पहले हैदरपुर खास गांव की रहने वाली एक मुस्लिम लड़की से सिलाई सेंटर में सिलाई सीखने के दौरान प्यार हो गया था। लड़के और लड़की का प्यार समय से साथ परवान चढ़ गया और दोनों ने शादी करने की ठान ली। प्रेमी सूरज ने धर्म की दीवार को तोड़ते हुए मुस्लिम लड़की से शादी करने का फैसला लिया। इस बात की जानकारी जब लड़की के घरवालों को हुई तो अलग धर्म के होने के कारण पहले तो ऐतराज जताया पर बाद में जब प्रेमी के परिजनों को कोई ऐतराज नहीं होने पर दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।
इसके बाद आजमगढ़ जिले के अतरौलिया में हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की मंदिर में अग्नि के सात फेरे लेकर जनम-जनम के बंधन में बंध गए। दोनों ने अतरौलिया क्षेत्र के सम्मो मंदिर में हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की। यह शादी न केवल जिले में बल्कि सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे देश और विदेश में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। मुस्लिम युवती मोमिन ने हिन्दू धर्म अपना कर अपने हिन्दू प्रेमी सूरज के गले में वरमाला डालकर उसे अपना जीवन साथी बना लिया। मंदिर परिसर में सात फेरों के साथ प्रेमी युगल को परिजनों व लोगों द्वारा नवदंपत्ति को खुशमय जीवन का आर्शीवाद दिया।
लड़के ने मुस्लिम युवती से शादी हिंदू रीति रिवाज और सिंदूरदान के बाद सम्मोमाता मंदिर से आशीर्वाद लेकर घर आया। सूरज ने बताया कि यह शादी परिवार वालों के रजामंदी से हो रही है। इसमें किसी का कोई दबाव नहीं है। दोनों लोग शादी के लिए राजी हैं। वहीं लड़के की मां रीता का कहना है कि मेरा बेटा एक लड़की से प्रेम करता था आज लड़के ने शादी की। शादी के बाद लड़की को घर लाई हूं। इस पूरे मामले को लेकर अतरोलिया थाने के इंस्पेक्टर रूद्रभान पांडेय ने बताया कि आजमगढ़ जिले में हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की के विवाह की जानकारी मिलने पर देर रात्रि लड़के के घर पहुंचे। दोनों की शादी परिवार की रजामंदी से हुई है। ऐसे में कहीं से भी किसी तरह की शांति-व्यवस्था बाधित नहीं हो रही है।
यूं शुरू हुआ था इश्क
युवक से जब पूछा गया कि कैसे दोनों मिले, इस पर युवक ने बताया कि मोमिन एक सिलाई सेंटर में सिलाई सीखती थी। वहीं पर उसने उसे देखा था और फिर इसके बाद प्यार हो गया। कुछ दिनों बात दोनों में बात होने लगी और फोन नम्बर ले लिया। इसके बाद मोमिन ने भी अपने प्यार का इजहार कर दिया। फिर शादी का फैसला ले लिया। इसमें हमारे घरवाले भी तैयार थे और फिऱ शादी कर ली।
विहिप सहित तमाम हिंदू संगठनों ने इस विवाह का किया स्वागत
इस विवाह को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के गौरव सिंह का कहना है कि जिस तरह से मुस्लिम समाज की बेटी ने जिस तरह से हिंदू लड़के से शादी किया। इसका हम लोग स्वागत करते हैं। ऐसी बहनें जो सनातन धर्म स्वीकार करती हैं उनका हम लोग स्वागत करते हैं।