UP News: डोली से उतरते ही उजड़ गया दुल्हन का सुहाग, घटी ये चौंकाने वाली घटना

February 1, 2023 by No Comments

Share News

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शादी के घर में उस वक्त मातम फैल गया, जब एक व्यक्ति ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली. जानकारी सामने आ रही है कि शख्स शादी करके घर वापस लौटा और परिवार वाले दुल्हन के स्वागत में लगे हुए थे। कि तभी अचानक सबको खबर मिली कि दूल्हे ने फांसी लगा ली। फंदे से निकालकर दुल्हे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पूरे घर में रोना-पीटना मच गया।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक घटना करमा के बालापुर गांव की है। 30 जनवरी को इसी गांव के रामराज साहू के 20 साल के बेटे नागेश की शादी थी। पूरे रस्मों रिवाज के साथ शादी कार्यक्रम का आयोजन हुआ और रस्में निभाई गईं। बारात घूरपुर के एक गेस्टहाउस में रुकी थी। अगले दिन मंगलवार, 31 जनवरी को बाराती दुल्हन के साथ घर लौटे। घरवालों ने नए जोड़े का स्वागत कर रहे थे और सभी रस्मों के बीच शादी के मंगलगीत गाए जा रहे थ।

इसी बीच किसी ने खबर दी कि दूल्हे नागेश ने फांसी लगा ली है। ये खबर पूरे घर में जंगल में आग की तरह फैल गई और कोहराम मच गया। नागेश छीतूपुर के पास बने अपने मकान में किराने की दुकान चलाता था। बताया जा रहा है कि उसने वहीं जाकर फांसी लगा ली थी। नागेश को फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक जब दुल्हन को मौत की खबर मिली तो वो बेहोश हो गई। घर वाले यही सोचकर हैरान हैं कि शादी के तुरंत बाद फांसी लगाने की क्या वजह होगी। ये भी जानकारी सामने आ रही है कि घरवालों ने पुलिस को बिना बताए शव का दाह संस्कार करा दिया था।