Video: जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज को बदनाम करने की साजिश, वीडियो वायरल कर छवि धूमिल करने का प्रयास, देखें क्या कहा गुरु महाराज ने

October 17, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का एक वीडियो वायरल कर दूषित मानसिकता के लोग महाराज की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। वीडियो में दिखाए गए दृश्य का गलत अर्थ निकाल कर उनको बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। जबकि वीडियो में जो दिखाया गया क्षण है, वो उस समय का है, जब गुरु दीक्षा देते हैं।

बता दें कि सनातन धर्म में जब गुरु किसी को दीक्षा देते हैं तो उस समय दीक्षा देने वाले और दीक्षा लेने वाले, दोनों का ही चेहरा एक कपड़े से ढका जाता है ताकि कोई भी गुरु मंत्र न सुन सके। इसी वजह से घंटे व शंख आदि भी बजाए जाते हैं, लेकिन सनातन धर्म को न समझने वाले लोग, इस क्षण को गलत तरीके से लोगों से सामने प्रस्तुत कर प्रकाण्ड विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। तो वहीं गुरु जी ने ऐसे लोगों पर किसी तरह की भी टिप्पणी व रिपोर्ट दर्ज कराने से अपने आश्रम के लोगों को मना कर दिया है।

मालूम हो कि जिसने ये वीडियो वायरल किया है, उस शख्स का नाम अनिल यादव है और उसके ट्विटर अकाउंट के अनुसार उसने खुद को पत्रकार बताया है। फिलहाल उसके द्वारा इस तरह का ट्विट किए जाने से ये साफ होता है कि उसे सनातन धर्म की जरा भी जानकारी नहीं है। उसने इस वीडियो को किसी साजिश व व्यक्तिगत लाभ के तहत वायरल किया है।

देखें क्या कहा गुरु जी ने
गुरु जी की संस्था रामाभिराम सेवा संस्थान कानपुर के अध्यक्ष अमित झा ने बताया कि यह वीडियो चित्रकूट स्थित आश्रम का है। जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो उसी लड़की के साथ आए व्यक्ति ने बनाया है और दोनों गुरु जी की छवि खराब करना चाहते हैं। हालांकि इस सम्बंध में गुरु जी ने किसी भी प्रकार की रिपोर्ट दूषित मानसिकता के लोगों के खिलाफ दर्ज कराने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि जो सनातन धर्म को ही नहीं जानते, उनके बारे में क्या कहना। इसी के साथ गुरु जी ने बताया कि दीक्षा के वक्त इसी तरह से चेहरा ढक कर ही दीक्षा दी जाती है।

यही प्रक्रिया है। उन्होंने अभी ही नहीं सालों से इसी प्रक्रिया के माध्यम से दीक्षा देते आ रहे हैं। यही प्रक्रिया है, ताकि कोई अन्य गुरु मंत्र को न सुन ले। बता दें कि गुरु मंत्र जो लेता है, वो किसी को भी नहीं बताता कि गुरु मंत्र क्या दिया गया। हालांकि इस वीडियो का विरोध रामाभिराम सेवा संस्थान कानपुर के आरआर मिश्रा, मुकेश, डा. केएन मिश्रा सहित सभी पदाधिकारियों के साथ ही गुरु जी के सभी श्रद्धालुओं ने किया है। सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो के वायरल होने के बाद वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ असंख्य लोग उतर गए हैं।

यहां देखें वीडियो