UP News: अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवासीय निःशुल्क कोचिंग के लिए परीक्षा 18 दिसम्बर को, रहेगी भोजन की भी व्यवस्था, आवेदन पत्र भरने में हो समस्या तो करें इस नम्बर पर फोन

November 23, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। जिला समाज कल्याण अधिकारी लखनऊ सुनीता सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय रू० 6.00 लाख से कम है, उनके लिये प्रयागराज, लखनऊ, हापुड़, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर एवं अलीगढ़ में आवासीय निःशुल्क कोचिंग एवं भोजन की व्यवस्था उपलब्ध है।

प्रदेश के 18 मण्डल मुख्यालय पर 18 दिसम्बर 2022 को राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। प्रवेश परीक्षा का क्रम यूपीपीसीएस सिविल सेवा (प्रारम्मिक ) परीक्षा के समान होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी लखनऊ ने बताया कि पात्र छात्र / छात्राएं 30 नवम्बर 2022 के पहले अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन www.socialwelfare.up.upsdc.gov पद पर कर सकते है। आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर कार्यालय कार्यदिवस में हेल्प लाइन नं० – 9621650066 पर जानकारी कर सकते है ।