UP News: जलती चिता से उठ गया इंसान! रटने लगा हरी ओम हरी ओम, वायरल हुआ वीडियो, देखें क्या है पूरा मामला (चेतावनी, वीडियो विचलित कर सकता है)
UP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक तरफ चिता जल रही है तो दूसरी तरफ जला हुआ एक व्यक्ति चिता के बगल में पड़ा हुआ है और हरी ओम हरी ओम रट रहा है. ये वीडियो देखकर किसी को भी एक बार यही लगेगा कि चिता से मुर्दा उठ गया, लेकिन ऐसा नहीं है.
बता दें कि मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद (Firozabad) का है. जानकारी सामने आ रही है कि एक शख्स की लम्बी बीमारी के बाद मौत हो गई. इस पर लोग उसे यमुना नदी में अंतिम संस्कार करने के लिए पहुंचे. सभी मृतक की चिता को अग्नि दे चुके थे और घर के लिए लौट रहे थे. इतने में मृतक का एक दोस्त, जो कि अपने दोस्त की मौत से बहुत ही दुखी था. अचानक जलती चिता में कूद गया. जब तक लोग उसे बचाते तब तक वह बुरी तरह जल चुका था.
उसके पूरे कपड़े भी जल चुके थे. वह चिता से बाहर निकल गया और इसी दौरान हरी ओम हरी ओम जपने लगा. आनन-फानन में लोग अस्पताल ले गए ,लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कुल मिलाकर एक दोस्त की मौत न सह पाने के कारण दूसरे दोस्त ने अपनी जान दे दी. इस मामले में फिरोजाबाद पुलिस ने जानकारी दी है कि दोस्त की मौत न सह पाने के कारण आनन्द जलती चिता में कूद गया और फिर बुरी तरह से झुल जाने के कारण उसकी मौत हो गई.
यहां देखें वीडियो