UP News: कक्षा-7 की छात्रा से “गंदी बात” व मारपीट करने वाला स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार, देखें वीडियो

November 18, 2022 by No Comments

Share News

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रौनापार थाने की पुलिस ने कक्षा-7 की छात्रा के साथ गंदी बात व मारपीट करने वाले आरोपी प्रबंधक जितेन्द्र यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक के विरूद्ध देर रात पीड़िता की मां सुनीता यादव की तहरीर पर प्रबंधक जितेन्द्र यादव और अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा भी दर्ज कर लिया था।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। शांति शिक्षा निकेतन सोहराभार स्कूल के आरोपी प्रबंधक को छात्रा व उसकी मां की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छात्रा और उसकी मां ने आरोप लगाया था कि प्रबंधक जितेंद्र यादव छात्रा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता था।

साथ ही उसके अकेले में कमरे में भी बुलाता था। न जाने पर स्कूल की ही बड़ी लड़कियों मे मरवाया भी था। जब छात्रा ने सारी बात घर में बताई और प्रबंधक जितेंद्र यादव पर आरोप लगाया तो वह छात्रा के घर पहुंचकर छात्रा को जमकर मारा और उसके परिजनों के साथ भी मारपीट की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तत्काल आजमगढ़ पुलिस ने मामले में एक्शन लिया और शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

चौकी पर शिकायत करने पर कराया गया था सुलह
इस मामले में पीड़िता की मां ने शिकायत की थी कि जब परिजनों ने पुलिस चौकी पर इस मामले में शिकायत की थी तो पुलिस कर्मियों ने मामले में सुलह करा दिया था, जिसके बाद परिजनों ने उच्चाधिकारियों से मामले की गुहार लगाई। जिसके बाद पाक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। रौनापार थाने के इंस्पेक्टर कौशल कुमार पाठक ने बताया कि आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।