Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर सूटकेस में मिली युवती की लाश, हाथ में बंधा है कलावा, रंग गोरा, बाल काले, स्लेटी रंग की टीशर्ट, नहीं हो सकी है शिनाख्त, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

November 18, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक सूटकेस में एक लाश है, जिसे लड़की की लाश बताया जा रहा है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक यह सूटकेस यमुना एक्सप्रेसवे पर मिला है। बताया जा रहा है कि लड़की की उम्र करीब 21-22 साल है और उसके हाथ में कलावा बंधा है। अभी तक पुलिस लड़की की शिनाख्त नहीं कर सकी है।

एक तरफ जहां श्रद्धा हत्याकांड के साथ ही लखनऊ का निधि हत्याकांड को लेकर देश भर में उबाल है और हत्यारोपी आफताब और सूफियान को फांसी देने की मांग की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ मथुरा से सामने आए इस सूटकेस ने और भी हड़कम्प मचा दिया है। मथुरा में इस सूटकेस को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस-प्रशासन ने आस-पास के इलाके से लड़की के बारे में पूछताछ कर शिनाख्त करने की कोशिश की है, लेकिन अभी तक लड़की की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक राया थाना क्षेत्र में कृषि अनुसंधान केंद्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर को सूटकेस में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की गोली मारकर बेरहमी से हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

शुक्रवार सुबह 11 बजे एक मजदूर ने पुलिस को सूचना दी कि यमुना एक्सप्रेसवे के पास एक ट्रॉली बैग पड़ा है। मौके पर पहुंची थाना राया पुलिस ने बैग खोलकर देखा तो हक्का-बक्का रह गए। उसमें युवती का शव था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस मृतका की पहचान में जुट गई। संभावना है कि रात में दिल्ली से आगरा की तरफ जाते समय किसी वाहन से ट्राली बैग फेंका गया है। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों के साथ ही एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी देहात त्रिगुण विशेन भी मौके पर पहुंचे।

गोरा रंग और लम्बे काले बाल हैं
सीओ महावन आलोक सिंह ने बताया कि मृतका की उम्र 22 वर्ष की प्रतीत हो रही है। हाथ-पैरों के अलावा सिर में चोट के निशान बेरहमी की तरफ इशारा कर रहे हैं। गोरा रंग, लंबे काले बाल की युवती के शरीर पर स्लेटी रंग की टी-शर्ट, जिस पर लेजी डेज लिखा हुआ है। नीले व सफेद रंग की पत्तेदार प्लाजो उसके शरीर पर है।

हाथ पर बंधा है कलावा
पुलिस के मुताबिक बाएं हाथ की कलाई पर लाल कलावा बंधा है। इसी के साथ काला धागे के संग लाल सफेद बैगनी रंग की साड़ी भी ट्रॉली बैग में मिली है। पैरों के नाखूनों पर हरे रंग की नेल पॉलिश लगी है। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाईं तरफ सीने में गोली का निशान है। दुष्कर्म से इंकार नहीं किया जा सकता। आसपास के थानों और जिलों में मृतका के फोटो पहचान के लिए भेजे गए हैं। खुलासे के लिए चार टीमें जुटी हैं।