UP News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सुरक्षा अधिकारियों ने रुपयों और जेवर से भरा पर्स पहुंचाया महिला तक, इलाज के लिए जा रही थीं पीजीआई लखनऊ
लखनऊ। इलाज के लिए पीजीआई लखनऊ के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे होते हुए जा रहीं वंदना राय उस वक्त परेशान हो गईं, जब उनका पर्स आरएचएस पर बनी रेस्टोरेंट कैंटीन में छूट गया, लेकिन जल्द ही उन्होंने राहत की भी सांस ली। क्योंकि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुलश्रेष्ठ और उनकी टीम की तत्परता और ईमानदारी ने वंदना राय का पर्स उन तक सही-सलामत पहुंचाया। साथ ही पर्स में रखी करीब 60 हजार से अधिक की नगदी और अन्य सामान भी सही-सलामत वापस कराया।

मामला 23 नवम्बर 2022 का है। मिली जानकारी के मुताबिक वंदना राय आजमगढ़ से अपनी मां के इलाज के लिए पीजीआई लखनऊ गाड़ी से जा रही थी। इसी दौरान वह पूर्वांचल एक्स्प्रेस वे के पैकेज संख्या 05 के किलोमीटर संख्या 197.700 आरएचएस पर बनी रेस्टोरेंट कैंटीन पर रुकी थी और जाते समय अपना हैंड पर्स रेस्टोरेंट पर ही भूल गईं। इस पर उन्होंने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी।
इस पर कंट्रोल रूम से उच्च अधिकारियों एवं सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह प्रथम को अवगत कराया गया कि यूजर का उपरोक्त पर्स वही रेस्टोरेंट पर छूट गया है जिसमें नगदी,जेवर व आवश्यक सामान है कंट्रोल रूम की सूचना पर तत्काल अपने मुख्य सुरक्षा अधिकारी को अवगत कराते हुए निर्देश प्राप्त कर पेट्रोलिंग गस्ती दल ’12’ पैकेज 05 के साथ मौके पर पहुंचकर हैंड पर्स की तलाश की गई तो वहां पर रखा हुआ मिला जिसमें खोलकर देखा गया तो उसमें 60254 रुपए नगद एयर फोन दवा चांदी की रिंग व अन्य दीगर सामान यूजर को हैंड पर्स मिलने की सूचना दी गई तो उसने बहुत ही प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया तथा अपनी पर्स अब्दुल कादिर को देने के लिए बताया।
कंट्रोल रूम एवं गश्ती दल की तत्परता के कारण उक्त हैंड पर्स प्राप्त हो सका यूजर द्वारा बताए गए व्यक्ति रेस्टोरेंट पर उपस्थित आए उनसे वार्ता के बाद आईडी प्राप्त कर पर्स सामान सहित वापस किया गया तथा यूजर वंदना राय को द्वारा दूरभाष अवगत कराया गया। इस पर वंदना राय ने कंट्रोल रूम एवं गश्ती दल की भूरि भूरि प्रशंसा की।