LU News: 102वें स्थापना दिवस के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजा लखनऊ विश्वविद्यालय, देखें मनमोहक तस्वीरें
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (lucknow University) के 102 वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन 25 नवम्बर को शाम 5 बजे से होगा। इस मौके पर जानी-मानी उन हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा जो विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने गुरुवार को मीडिया को जानकारी दी कि 25 नवम्बर को विवि का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। आज से 2 वर्ष पूर्व हुए सत्ता व्यापी शताब्दी वर्ष का उल्लेख करते हुए बताया कि इसी दिवस पर आयोजित विगत कार्यक्रम में प्रधानमंत्रीजी ने विश्वविद्यालय को वर्चुअल ही संबोधित किया था तथा अपनी शुभकामनाएं प्रेरित की थी।

NAAC में ए प्लस प्लस ग्रेड की प्राप्ति के पश्चात विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाला यह पहला स्थापना दिवस होगा। कार्यक्रम के पूर्वार्ध में अतिथियों द्वारा आशीर्वाद एवं सम्मानित विशिष्ट पूर्व छात्रों का वक्तव्य होगा। उत्तरार्ध में विश्वविद्यालय के ही पूर्व छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में योगेंद्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में दयाशंकर सिंह, परिवहन मंत्री, उत्तर प्रदेश आदि शामिल होंगे। इसके साथ ही 6 विशिष्ट पूर्व छात्रों का सम्मान भी अतिथियों द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम की ऑर्गेनाइजिंग टीम के सदस्यों की उपस्थिति भी रही।