UP News: गार्डन गैलेरिया मॉल के बार में चला जमकर लात-घूसा, फेंकी गई शराब की बोतलें, महिलाएं भी उलझीं, देखें Video

September 3, 2023 by No Comments

Share News

UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के गार्डन गैलेरिया मॉल ( Garden Galleria Mall) के बार में जमकर लात -घूसा हुआ है. दो पक्षों में जमकर हुई हाथापाई में दो लोग घायल भी हो गए हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह विवाद शनिवार की रात का बताया जा रहा है. इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दो गुटों में जमकर मारपीट होते दिखाई दे रही है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि, दोनों गुट liquor नशे में थे और इसी दौरान किसी बात को लेकर भिड़ गए. अभी तक झगड़े का सही कारण सामने नहीं आ सका है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यहां देखें वीडियो