UP NEWS: पूर्व सांसद अतीक अहमद पर भी दोष तय, अब 3 नवम्बर को होगी सुनवाई, देखें वीडियो, क्या कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए
लखनऊ। प्रयागराज के बहुचर्चित बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड मामले में सपा के पूर्व सांसद अतीक अहमद पर भी सीबीआई की विशेष अदालत ने दोष तय कर दिया है।
बता दें कि इस हत्याकांड मामले में अतीक के भाई व पूर्व विधायक अशरफ उर्फ खालिद अजीम समेत सात अभियुक्तों पर पहले ही दोष तय हो चुका है। विशेष जज कविता मिश्र ने अतीक व अशरफ समेत सभी आठ अभियुक्तों पर आरोप तय होने के बाद अब सीबीआई को अपना गवाह पेश करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई तीन नवंबर को होगी।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को विशेष अदालत के समक्ष अभियुक्त अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल से पुलिस की कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया था। करीब 12 बजकर 30 मिनट पर उसे पेश किए गया था। तो वहीं अभियुक्त अतीक को आरोप तय होने के बाद साढ़े चार बजे वापस भेज दिया गया। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने हत्याकांड की जांच सीबीआई को 22 जनवरी 2016 में सौंपी थी। सीबीआई ने विवेचना के बाद अभियुक्तों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास व हत्या की साजिश रचना व आइपीसी की अन्य धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया था।
वहीं अतीक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें मीडिया ने जब उससे कुछ पूछा तो कहा कि योगी आदित्यनाथ बहुत बहादुर मुख्यमंत्री हैं। ईमानदार हैं और मेहनत कर रहे हैं। यह वीडियो उस वक्त का है, जब उसे पेशी के लिए अदालत ले जाया जा रहा था।
यहां देखें वीडियो