UP Nikay Chunav-2023: लड्डू गोपाल को लेकर नामांकन करने पहुँची महिला प्रत्याशी ने श्रीकृष्ण को लेकर कही बड़ी बात, वायरल हुआ वीडियो

April 16, 2023 by No Comments

Share News

UP Nikay Chunav-2023: उत्तर प्रदेश (UP) में निकाय चुनाव को लेकर राजनीति दलों में जी तोड़ मेहनत शुरू हो गई है. खुद को फेमस करने के लिए उम्मीदवार अनोखे तरीके अपना रहे हैं. इसी तरह मथुरा के गोवर्धन में एक महिला नामंकन कराने के लिए केंद्र लड्डू गोपाल को साथ लेकर पहुंची. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस मौके पर महिला प्रत्याशी सीमा सिंह ने कहा कि वह जहां भी जाती हैं अपने लड्डू गोपाल को साथ ले जाती हैं. लड्डू गोपाल को अपने बेटे की तरह मानती हैं. इसीलिए वह एक पल भी उनके बिना नहीं रहती हैं. इसीलिए जब नामांकन कराने आई तो भी उनको साथ लेकर आईं. इसी के साथ उन्होंने गोवर्धन नगर पंचायत क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर कहा कि इन समस्याओं को दूर करने के लिए ही वह मैदान में उतरी हैं. गोवर्धन नगर पंचायत क्षेत्र सालों से पानी की समस्या से जूझ रहा है लेकिन कोई भी इस समस्या से जनता को निजात दिलाने के लिए सामने नहीं आया. अब वह इससे सभी को राहत दिलाएंगी.

यहां देखें वीडियो