कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को बड़ा झटका…दामाद सायान मसूद ने थामा अखिलेश यादव का हाथ; गठबंधन पर सवाल-Video

August 20, 2026 by No Comments

Share News

UP Politics: सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को तगड़ा झटका लगा है. दरअसल उनके दामाद सायान मसूद ने कांग्रेस को छोड़कर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) का हाथ थाम लिया है. सायान पूर्व केंद्रीय मंत्री रसीद मसूद के पोते हैं.

इस खबर के सामने आने के बाद यूपी के राजनीतिक गलियारों में इसकी जमकर चर्चा हो रही है तो वहीं लोगों का कहना है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच आगामी चुनावों के लिए हुए गठबंधन की कलई खुल गई है.

बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शायान मसूद को पार्टी में शामिल कराया है. तो वहीं शायान के साथ शाजान मसूद भी सपा में विधिवत् रूप से शामिल हो गए हैं. इस दौरान लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में बेहट सपा विधायक और देवबंद के पूर्व विधायक माविया अली भी उपस्थित रहे. सूत्रों के मुताबिक, करीब कएक घंटे तक पार्टी दफ्तर में अखिलेश यादव के साथ शायान की बैठक हुई और आने वाले चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई.

ये भी पढ़ें-‘वंदे मातरम्’ पूरा गाने पर सोनिया गांधी ने जताई आपत्ति…? भाजपा ने लगाया आरोप तो कांग्रेस ने दी सफाई-Video