‘वंदे मातरम्’ पूरा गाने पर सोनिया गांधी ने जताई आपत्ति…? भाजपा ने लगाया आरोप तो कांग्रेस ने दी सफाई-Video

August 15, 2026 by No Comments

Share News

Independence Day : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वंदेमातरम बज रहा है और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी सहित सभी कांग्रेसी नेता मौजूद हैं और सावधान मुद्रा में वंदेमातरम का गायन कर रहे हैं.

तो कुछ देर बाद सोनिया गांधी इधर-उधर देखने लगती हैं और फिर मल्लिकार्जुन खरगे से कुछ कहने लगती हैं. इस पर एक शख्स आता है और वह कुछ कहता हुआ दिखता है. इसके बाद सोनिया गांधी फिर से सीधे खड़ी हो जाती हैं.

इस वीडियो पर भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बज रहे ‘ वंदे मातरम् ‘ के सभी छह अंतरों के गायन पर आपत्ति जताई तो वहीं कांग्रेस ने इस आरोप का खंडन किया है और कहा है कि सोनिया गांधी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लिए कुर्सी लाने के लिए कह रही थीं क्योंकि वह काफी देर से खड़े थे. तो इसी के साथ ही मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने ये भी दावा किया कि कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के सभी छह अंतरे गाए गए हैं.

भाजपा ने ये लगाया आरोप

भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ‘स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार कांग्रेस मुख्यालय में पूरा ‘वंदे मातरम्’ गाया गया। ‘वंदे मातरम्’ की शुरुआती पंक्तियों के बाद सोनिया गांधी असहज हो गईं और पूरा वंदेमातरम गायन को रोकने का प्रयास किया.

राहुल गांधी ने भी इसे रोकने का संकेत दिया लेकिन किसी ने उनको बताया कि अब पूरा वंदेमातरम गाने का कानून है. इसके बाद इसे जारी रखने के लिए कहा गया. संदेश स्पष्ट था: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का पूर्ण सम्मान किया जाना चाहिए और जानबूझकर इसमें व्यवधान डालने या इसका अपमान करने पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं लेकिन दोनों को पीछे हटना पड़ा और फिर कांग्रेस मुख्यालय में पूरा ‘वंदे मातरम्’ गाया गया.’

कांग्रेस ने दी ये सफाई

जयराम रमेश ने सफाई देते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह अंतरों को गाया गया और सोनिया गांधी ने वंदेमातरम रोकने के लिए नहीं बल्कि कुर्सी लाने के लिए कहा था.

ये भी पढ़ें-UP में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान… कहीं फटा तो कहीं उल्टा फहराया गया तिरंगा-Video