UP Weather Update: अगस्त महीने में इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

August 2, 2023 by No Comments

Share News

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अगस्त माह में झमाझम बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं. जुलाई माह में भीषण गर्मी और उमस झेलने के बाद एक अगस्त की सुबह से शुरु हुई बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया है. लखनऊ, कानपुर, उन्नाव सहित आस-पास के इलाकों में तेज बारिश हो रही है. तो वहीं मौसम विभाग ने भी अगस्त के महीने में अच्छी बारिश होने की सम्भावना जताई है. मौसम विभाग ने 6 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है. गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आसार भी जताए हैं और इसको लेकर चेतावनी जारी की.

राजधानी लखनऊ में बुधवार को सुबह से हो रही बारिश से लोगों को चिपचिपाती गर्मी से राहत मिली है. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है मौसम विभाग ने जारी किया है. इसी के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर तेज हवा 40-50 किमी प्रति घंटे चलने की संभावना भी जताई गई है.

इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट होगी बारिश
मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिण भाग जहां तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने के आसार को छोड़कर अधिकतम तापमान में अगले 5 दिन तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की बात नहीं कही है. इसी के साथ आगरा, इटावा, फिरोजाबाद, औरैया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव अनेक सथानों पर आज बारिश होते रहने की संभावना जताई है. तो वहीं पूर्वी यूपी के जालौन, ललितपुर, झांसी, महोबा, बांदा,हमीरपुर, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र के करीब सभी स्थानों पर भारी बारिश की सम्भावना जताते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. इसी के साथ तेज हवाओं के चलने के साथ गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है. साथ ही बारिश के दौरान किसानों को खेतों में काम न करने की सलाह दी है.