UPSC CSE 2026 का जारी हुआ नोटिफिकेशन…जानें कितने पदों पर निकली भर्ती और आवेदन की लास्ट डेट
UPSC CSE 2026 Notification Released: अगर आप IAS, IPS और IFS बन कर देश सेवा करने का सपना देख रहे हैं तो देर मत करिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें क्योंकि आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक तौर पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
UPSC की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस बार सिविल सेवा परीक्षा के जरिए कुल 933 पदों पर भर्ती की जाएगी और इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है. तो देर मत करिए जल्दी आवेदन करें. क्योंकि उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 की शाम 6 बजे तक ही आवेदन कर सकते हैं.
जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. नोटिफिकेशन के साथ ही आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह भी दी है कि आवेदन करने से पहले पात्रता शर्तें, आवेदन शुल्क, आयु सीमा और अन्य दिशा-निर्देशों को जरूर ध्यान से पढ़ लें.
33 पद दिव्यांग श्रेणी के
बता दें कि इस परीक्षा के जरिए 933 पदों को भरा जाएगा जिसमें 33 पद दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं. इनमें
7 पद दृष्टिबाधित एवं कम दृष्टि वाले, 11 पद श्रवण बाधित, 8 पद शारीरिक अक्षमता से ग्रस्त और 7 पद बहु-दिव्यांगता श्रेणी के लिए आरक्षित किए गए हैं.
हालांकि आयोग ने ये भी साफ तौर पर कहा है कि अंतिम पदों की संख्या में बदलाव भी किया जा सकता है क्योंकि कैडर कंट्रोलिंग अथॉरिटी से अंतिम आंकड़े प्राप्त होने के बाद संशोधन करने की सम्भावना है.