तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव से जुड़ी बड़ी खबर…इस दिन मिल सकती है जमानत? किसी की नहीं मिली मदद-Video

February 11, 2026 by No Comments

Share News

 Rajpal Yadav: चकाचौंध से भरी दुनिया बॉलीवुड का कड़वा सच यदा-कदा सामने आता ही रहता है. ताजा मामला हास्य अभिनेता राजपाल यादव से जुड़ा सामने आ रहा है. दरअसल उनको एक मामले में जेल हुई है और इसी के बाद से उनकी मदद करने के लिए बॉलीवुड के तमाम सितारों ने मुंह मोड़ लिया है. खबर सामने आ रही है कि किसी ने भी उनकी आर्थिक मदद नहीं की.

बता दें कि राजपाल यादव 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में कल दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था. इस दौरान वे काफी इमोशनल और रुआंसे दिखाई दे रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजपाल यादव ने 2010 फिल्म अता-पता-लापता डायरेक्ट की थी. इसको बनाने के लिए उन्होंने दिल्ली के मुरली प्रोजेक्ट्स से 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था लेकिन फिल्म डिजास्टर रही और इस तरह से राजपाल यादव कर्ज में डूब गए. उन्होंने लोन चुकाने के लिए जो चेक दिया वो बाउंस हो गया था और इसी के बाद वे कानूनी रूप से फंस गए.

जेल में आत्मसमर्पण करने के बाद से ही राजपाल यादव की खबर जमकर वायरल हो रही है. तो वहीं राजपाल यादव के फैंस ने जब इस तरह की खबरें वायरल करते हुए कहा कि उनकी मदद को कोई सामने नहीं आया, इसके बाद बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के बयान आर्थिक मदद को लेकर सामने आए हैं. खबर सामने आ रही है कि अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने उनकी आर्थिक मदद की है.

इसके अलावा सलमान खान, सोनू सूद, अजय देवगन, वरुण धवन, डेविड धवन, गुरमीत चौधरी, कमाल आर खान, प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह, जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव सहित की अन्य लोगों ने भी राजपाल यादव को आर्थिक मदद देने का दावा किया है  लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल कुछ खबरों के मुताबिक, राजपाल यादव के भाई ने दावा किया है कि अभी तक किसी ने आर्थिक मदद नहीं की है क्योंकि अभी तक बैंक में कोई पैसा नहीं आया है.

फिलहाल राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने स्क्रीन को दिए एक साक्षात्कार में दावा किया है कि राजपाल यादव की मदद के लिए इंडस्ट्री से कई सेलब्स आगे आए हैं और सभी यही चाहते हैं कि वह जल्दी से रिहा हो जाएं. इसी के साथ ही मैनेजर ने दावा किया कि राजपाल 12 फरवरी को जमानत पर रिहा हो सकते हैं.

फरवरी में है घर में शादी

राजपाल यादव के मैनेजर का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसमें उन्होंने कहा है कि राजपाल यादव के जेल जाने के बाद उनका परिवार मानसिक रूप से बेहद परेशान है फिलहाल हम सभी कोशिश कर रहे है कि इस दुख की घड़ी में मजबूती से खड़े रहें. इसी के साथ ही उन्होंने बताया कि उनके घर में फरवरी में ही भाई की बेटी की शादी होने वाली है, इसीलिए परिवार और भी परेशान है. सभी चाहते हैं कि राजपाल कार्यक्रम में शामिल हों.

ये भी पढ़ें-Dharmendra Death: धर्मेंद्र लम्बे समय से डिस्पेनिया बीमारी से थे ग्रसित… जानें कितनी खतरनाक है ये बीमारी और क्या है इसके लक्षण?