Indian Railway: होली से पहले भारतीय रेलवे ने 1500 स्पेशल ट्रेनें चलाने की बनाई योजना… जानें क्या होगी टाइमिंग और रूट?

February 11, 2026 by No Comments

Share News

Indian Railway: होली का त्योहार आने वाला है और परिवार से दूर रह रहे लोग त्योहार को अपने परिवार के साथ मनाने के लिए अपने गांव या शहर लौटते हैं. यही वजह है कि ट्रेनों, बसों में यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ जाती है. इसको देखते हुए हर साल की तरह इस बार भी भारतीय रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे होली के दौरान इस बार 1,410 से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है. खबर है कि आवश्यकता पड़ने पर स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर 1500 तक की जा सकती है. इन ट्रेनों का संचालन मार्च के महीने में किया जाएगा. क्योंकि होली इस बार होली 4 मार्च को है.

रेल मंत्रालय के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करना है और प्रमुख रूट पर बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ही यात्रियों को आरामदायक सफर का सुविधा देना भी है. बता दें कि पिछले साल होली पर रेलवे ने 1,144 स्पेशल ट्रेनें चलाई थी, तो वहीं बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस बार उससे कई ज्यादा ट्रेन चलाने की तैयारी की गई है.

रेलवे विभाग ने स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर कहा है कि त्योहार के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने, सुरक्षा बनाए रखने और यात्रियों को बिना परेशानी उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाने पर खास ध्यान दिया जाएगा.

जोन-वाइज होली स्पेशल ट्रेनों की जानकारी

भारतीय रेलवे ने त्योहार पर यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए जोन के हिसाब से ट्रेनों का पूरा प्लान रेडी किया है. होली पर सबसे अधिक 285 स्पेशल ट्रेन में ईस्ट सेंट्रल रेलवे चलाने जा रहा है. तो वहीं वेस्टर्न रेलवे 231 और सेंट्रल रेलवे 209 ट्रेनें होली स्पेशल की चलाएगा. दूसरी ओर नॉर्दर्न रेलवे की ओर से 108 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी तो वहीं नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे 71 और नॉर्थ सेंट्रल रेलवे 66 ट्रेनें चलेंगी. नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे 62-62 स्पेशल ट्रेनें संचालित करने जा रहा है.

इसी के साथ ही साउथ वेस्टर्न रेलवे 47, वेस्टर्न रेलवे 43 और साउदर्न रेलवे 39 स्पेशल ट्रेनें होली के मौके पर चलाने जा रहा है. इसके अलावा साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे 15 ट्रेनें ऑपरेट करने जा रहा है तो वहीं कोंकण रेलवे 9 और नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे 2 स्पेशल ट्रेनें चलाकर क्षेत्रीय मांग को पूरा करने जा रही है .

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे की स्पेशल ट्रेनें

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे की ओर से भी होली के त्योहार को देखते हुए कई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन का समय बढ़ा दिया गया है. इस तरह से बीकानेर-साईनगर शिरडी, हिसार-खड़की, हिसार-वलसाड, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस और अजमेर से कनेक्टेड कई स्पेशल ट्रेनों को मार्च के अंत तक चलाया जाएगा जिससे कि राजस्थान और पश्चिमी भारत के यात्रियों को राहत मिल सके.

ईस्ट सेंट्रल रेलवे की स्पेशल ट्रेनें इस तरह हैं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईस्ट सेंट्रल रेलवे लंबी दूरी की कई होली स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है जिसमें सोगरिया-दानापुर-सोगरिया, रानी कमलापति-दानापुर- रानी कमलापति- अगरतला और हापा-नाहरलागुन स्पेशल ट्रेनें शामिल है. खबर सामने आ रही है कि इन ट्रेनों का संचालन फरवरी के आखिरी हफ्ते और मार्च के दौरान अलग-अलग तारीखों में होगा. इससे बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के लिए सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.इसी के साथ ही होली स्पेशल ट्रेनों की बड़ी संख्या होने से वेटिंग लिस्ट पर दबाव भी कम होगा और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी.

ये भी पढ़ें-“मैं ठाकुर हूं…” कहने वाली युवती ने ब्राह्मण युवक पर लगाए गम्भीर आरोप; ऋषि त्रिपाठी की पत्नी ने CM योगी से की ये अपील-Video