“चुटिया पकड़ के गिरादौ या ने हमैं… ” रोती हुई छात्रा ने स्कूल प्रबंधक पर लात-घूसों से पीटने का लगाया आरोप…Video
Agra: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक छात्रा अपने स्कूल प्रबंधक गुल्ला पर लात घूंसों से पीटने का आरोप लगा रही है. छात्रा का कहना है कि प्रबंधक उसे दो चोटी करके आने के लिए कहता है. उसने उसकी बात नहीं मानी तो लात-घूंसों से पीटा. वीडियो में छात्रा की नाक से खून बहते हुए भी दिख रहा है.
वीडियो उत्तर प्रदेश के जिला आगरा का है. छात्रा सैयां मोहनपुर की है और यह छात्रा मूंगाराम इंटर कॉलेज में पढ़ती है. छात्रा संध्या पुत्री पवन इस स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ती है. मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर ग्राम मोहनपुर स्थित पंं मूंगाराम बाबूजी इंटर काॅलेज में जब वह पढ़ने पहुचीं तो उसका विवाद प्रधानाचार्य से हो गया.
कॉलेज प्रधानाचार्य श्रीभगवान शर्मा ने कहा कि छात्रा को स्कूल ड्रेस में नहीं आने पर डांटा गया था लेकिन छात्रा अध्यापकों से अपशब्द कहने लगी. इसी के बाद छात्रा ने ही पानी पीने की घंटी उठाकर अध्यापिका पर हमला करने की कोशिश की. इसी दौरन बीच बचाव किया गया इस पर घंटी से छात्रा के चेहरे पर चोट लग गई. तो वहीं छात्रा का कहना है कि ड्रेस सूख नहीं पायी थी. इसीलिए वह दूसरी ड्रेस पहन कर आ गई. इस पर उसे प्रबंधक ने लात-घूंसों से मारा, जिससे उसके नाक से खून बहने लगा.
इस घटना के बाद छात्रा दोपहर में वह थाना सैंया पहुंची और प्रबंधक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. तो वहीं एसओ सैंया ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया है.दूसरी ओर सोशल मीडिया पर वायरल छात्रा के वीडियो पर थाना सैंया पुलिस ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है एवं प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.
जिला आगरा के सैयाँ मोहनपुर की एक छात्रा, जो मूंगाराम इंटर कॉलेज में पढ़ती है, उसका आरोप है कि स्कूल के प्रबंधक गुल्ला ने लात-घूँसों से बुरी तरह पीटा है। वीडियो में बच्ची की हालत भी गंभीर लग रही है, नाक से खून तक निकल आया।@agrapolice से अनुरोध है कि –
आरोपी प्रबंधक गुल्ला के… pic.twitter.com/9Qs3dPX7pb— NCIB Headquarters (@NCIBHQ) December 7, 2025
ये भी पढें-Heart Attack: स्कूल में अचानक गिरा कक्षा-6 का बच्चा और फिर नहीं उठ सका…प्रधानाचार्य ने कही ये बात