देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले का पुलिस ने किया ऐसा इलाज…रो-रो के मांगी माफी-Video

November 29, 2025 by No Comments

Share News

Bandayu: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि दो पुलिसकर्मियों ने एक शख्स को पकड़ रखा है और वह सीधा खड़ा भी नहीं हो पा रहा है व बार-बार माफी मांग रहा है. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से सामने आया है. दरअसल यहां शेखूपुर कस्बे नई बस्ती वार्ड नंबर पांच निवासी आरोपी इशाक मोहम्मद उर्फ नन्हें पुत्र इस्माइल अंसारी ने देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसी के बाद पुलिस ने ऐसा इलाज किया कि वह माफी मांगने लगा.

इशाक मोहम्मद पर आरोप है कि उसने हिंदू-देवी देवताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र और अपत्तिजनक टिप्पणी की और इस सम्बंध में पोस्ट शेयर की. पोस्ट वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध करते हुए उसके विरूद्ध थाना पुलिस को तहरीर देकर गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की मांग की थी. इसी के बाद पुलिस ने पूरे मामले की संवेदनशीलता के मद्देनजर कड़ी कार्रवाई की है.

हिंदू संगठनों ने लगाया आरोप

हिंदू संगठनों ने इशाक मोहम्मद पर आरोप लगाया कि वह अक्सर हिंदू-देवी देवताओं पर अपत्तिजनक टिप्पणी करता रहता है जिससे हिंदू धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं और शहर के अमन-चैन में जहर घोलने जैसा कृत्य वह करता रहता है. इसी को लेकर हिंदू संगठनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की थी. इसी के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ऐसा इलाज किया जो कि वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है. बता दें कि सोशल मीडिया पर लगातार हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित टिप्पणी की जा रही है, जिसका तमाम हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं.

पुलिस का बयान

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बदायुं पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायुं के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिविल लाइंस पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक पर हिन्दु देवी- देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय द्वारा 14 दिवस न्यायिक हिरासत में भेजा गया. तो वहीं वायरल वीडियो में आरोपी माफी मांगते हुए कह रहा है कि वह अब किसी भी धर्म के देवी-देवता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी नहीं करेगा. इसी के साथ ही वह रोता हुआ भी दिखाई दे रहा है. 

https://twitter.com/Shubhamshuklamp/status/1994731208547430833 

ये भी पढ़ें-सड़क पर चलते-चलते अचानक गिरा हट्टा-कट्टा शख्स…फिर नहीं उठ सका; पूरे गांव में मचा हड़कंप-Video